फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now cancer treatment will be done without dissection, Agroha Medical becomes the first medical center in the state to treat cryotherapy

अब बिना चीर-फाड़ होगा कैंसर का इलाज, क्रायोथैरेपी से इलाज करने वाला प्रदेश का पहला चिकित्सा केंद्र बना अग्रोहा मेडिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now cancer treatment will be done without dissection, Agroha Medical becomes the first medical center in the state to treat cryotherapy
अग्रोहा हिसार। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग ने बेसल सेल कैंसर का बिना ऑपरेशन सफल इलाज कर क्षेत्र के चिकित्सा जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज क्रायोथेरेपी के जरिये बेसल सेल कैंसर का सफल इलाज करने वाला प्रदेश पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है।
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मरीज को लगभग 1 साल से बाएं गाल पर बेसल सेल कैंसर की बीमारी थी। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग ने क्रायोथेरेपी के जरिये चमड़ी के कैंसर का उपचार किया। इस पद्धति का प्रयोग कर बिना किसी ऑपरेशन के कैंसर को पूरी तरह ठीक कर दिया गया। मरीज पूर्ण स्वस्थ होकर अपनी आम जिंदगी शुरू कर चुका है। क्रायोथेरेपी का प्रयोग हरियाणा में पहली बार महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में ही किया गया है। इलाज की पूरी सुविधा निशुल्क दी गई।
विज्ञापन

यह होती है क्रायोथेरेपी : चर्म रोग विभाग के इंचार्ज डॉ. अमन गोयल ने बताया कि इसमें लिक्विड नाइट्रोजन को -192 डिग्री सेल्सियस पर ठंडा कर विशेष तकनीक से कैंसर की कोशिकाओं को जमा दिया जाता है। इतने कम तापमान के कारण कैंसर की कोशिकाएं मर जाती हैं जिन्हें सावधानी से मरीज के शरीर से अलग कर दिया जाता है। चूंकि यह त्वचा संबंधित प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की चीर फाड़ की आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed