फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now 10th pass women will be able to become bank mitra and CSC operator

Hisar News: अब 10वीं पास महिलाएं बन सकेंगी बैंक मित्र और सीएससी संचालिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now 10th pass women will be able to become bank mitra and CSC operator
हिसार। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने एक ग्राम पंचायत-एक बिजनेस संवाददाता योजना चलाई है। 10वीं पास महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 साल की है वे अब सीएससी सेंटर खोल सकेंगी। इतना ही नहीं ये बैंक मित्र के पद पर भी काम कर सकेंगी। इस योजना का फायदा यह होगा कि हर ग्राम पंचायत तक सीएससी सेंटर व बैंक की पहुंच होगी। साथ ही महिलाएं सरकारी कामकाज से लेकर नई-नई योजनाओं से अपडेट रहेंगी। इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही मिल पाएगा।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान की ओर से छह दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद परीक्षा होगी, अगर वे परीक्षा पास कर लेती हैं तो सरकार की ओर से महिलाओं को इच्छानुसार विकल्प की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें ग्राम पंचायत में सीएससी सेंटर खोलने व बैंक में बैंक मित्र के पद पर ज्वाइन करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पहले फेज में 30 महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
योजना के तहत पहले फेज में 30 महिलाओं का चयन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें गांव गंगवा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं की कार्यप्रणाली का विश्लेषण किया जाएगा कि कौन-सी महिला की कितनी कार्य क्षमता है। भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान एक सरकारी शैक्षणिक संस्थान है, जो बैंकिंग और वित्त से जुड़े पाठ्यक्रम कराता है। ये पाठ्यक्रम, भारत में बैंक या वित्त की नौकरी पाने के लिए बहुत अहम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणाें में ट्रेनिंग, फिर एग्जाम
प्रशिक्षण की तिथि परीक्षा
13 से 18 नवंबर : 19 नवंबर
20 से 25 नवंबर : 26 नवंबर
4 से 9 दिसंबर : 10 दिसंबर
18 से 23 दिसंबर : 24 दिसंबर


सरकार की यह अच्छी पहल है। एक ग्राम पंचायत-एक बिजनेस संवाददाता योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। 10वीं पास महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 साल की है वे अब सीएससी सेंटर खोल सकेंगी। इसके अलावा बैंक मित्र के पद पर भी कार्य कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें छह दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद एक परीक्षा पास करनी होगी। - वीरेंद्र श्योराण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed