फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notification regarding 18 demands will be issued soon: Dr. Balwan Singh

18 मांगों को लेकर जल्द अधिसूचना होगी जारी : डॉ. बलवान सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Notification regarding 18 demands will be issued soon: Dr. Balwan Singh
अग्रोहा। डीएनटी कल्याण संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद लोग।
अग्रोहा। डीएनटी कल्याण संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक कर्ण सिंह राठौड़ सेवा सदन में अध्यक्ष लक्ष्मण नापा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि कुल 18 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के साथ बैठक हुई है। बहुत जल्द सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। इसमें डीएनटी समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में पांच छात्रावास खोलने, स्थायी आवास बनाने के लिए भूखंड आवंटित करने, नौकरियों में पांच अंक का वेटेज देने संबंधित अधिसूचना में से अनावश्यक शर्त हटाने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन

डीएनटी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण नापा ने कहा कि अगले 10-15 दिनों में प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता होगी, जिसमें इन सभी मुद्दों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे डीएनटी समाज के मुद्दों को विधानसभा में भी उठाएंगे और समाधान करवाने का पूरा प्रयत्न करेंगे। कल्याण संघ के उपाध्यक्ष जसमैर सिंह बंजारा व अशोक कुमार माजरा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत की भूमि पर 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज विमुक्त घुमंतू समाज बस्तियों को कलेक्टर रेट पर राशि जमा करने पर उन्हें नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव डीसी को भिजवाकर इसका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रांत सचिव हनुमान गोदारा डाॅ. रामस्वरूप सोतरिया, जगदीश नायक, बहादुर सिंह नंगथला, जिले सिंह नायक, राकेश पाल, सुशील कुमार नरवाना, महेंद्र सिंह लखेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed