{"_id":"67c200c518b5b09d2b0b45ec","slug":"not-a-single-company-applied-to-provide-goods-to-the-school-hisar-news-c-21-hsr1020-575592-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुंभाखेड़ा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सामान उपलब्ध करवाने के लिए एक भी कंपनी ने नहीं किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुंभाखेड़ा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सामान उपलब्ध करवाने के लिए एक भी कंपनी ने नहीं किया आवेदन
Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बरवाला स्थित कुंभाखेड़ा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को शुरू करने की डेडलाइन मार्च तक की है। संबंधित स्कूल व हॉस्टल में सुविधाओं से जुड़ी सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए जेम पोर्टल पर तीन बार बिड लगाई जा चुकी है, लेकिन एक बार भी किसी कंपनी ने आवेदन नहीं किया है। इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने हरियाणा ई-टेंडर लगाने का फैसला लिया है।
मार्च 2025 तक उपरोक्त स्कूल को शुरू करने की डेडलाइन दी गई थी, लेकिन अभी तक पोर्टल पर कोई भी कंपनी आगे नहीं आई है, जिससे उपरोक्त स्कूल व हॉस्टल को शुरू करने पर संशय पैदा हो गया है। बता दें कि सीएम ने बरवाला स्थित कुंभाखेड़ा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को शुरू करने की घोषणा थी। स्कूल व हॉस्टल को बनाया जा चुका है। बीते नवंबर माह में 100 बिस्तर व पलंग सहित अन्य सामग्री भी उपरोक्त स्कूल के हॉस्टल में पहुंची थी।
100 बेटियों को मिलेगा फायदा
यदि नए शैक्षणिक सत्र से बरवाला स्थित कुंभाखेड़ा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शुरू होता है तो 100 बेटियों को फायदा मिलेगा। क्योंकि संबंधित स्कूल में 100 बेटियां दाखिला ले सकती है। साथ ही उनके रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। तमाम सुविधा बेटियों के लिए निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
यह है कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की लड़कियां दाखिला ले सकतीं हैं। अभी तक इन स्कूलों में कक्षा 6 से 8वीं में दाखिला ले सकती हैं। लेकिन आने वाले समय में कक्षा 6 से 12वीं कक्षा तक दाखिला बेटियां ले पाएंगी।
चौथी बार हरियाणा ई-पोर्टल पर आवेदन किया गया है। इससे पहले तीन बार बीड लगाई जा चुकी है, लेकिन एक भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया था। जैसे ही कंपनी आवेदन करती है तो जल्दी ही प्रक्रिया शुरू स्कूल को नए शैक्षणिक सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। -विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, डीडीओ, बरवाला खंड।