फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nominations for Adampur by-election will be filled from today till 14

आदमपुर उपचुनाव के लिए आज से 14 तक भरे जाएंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nominations for Adampur by-election will be filled from today till 14
हिसार। आदमपुर चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत विकास अधिकारी के लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। 14 अक्तूबर तक नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशियों को 6 दिन का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आदमपुर निर्वाचन अधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। शनिवार व रविवार के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे। नामांकन के समय नियमों का पालन कराया जाएगा। आदमपुर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एमपी कुलश्रेष्ठ, अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश, लिपिक शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने आदमपुर उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम सहित विभिन्न टीमें गठित की हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया टीम में शामिल
फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम : सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता सुनिल कुमार, श्रवण कुमार, समीर माथूर, काडा से नवदीप सांगवान, लोक निर्माण विभाग से रजनीश कुमार, संचिन भाटी, एचएसवीपी से पवन कुमार वर्मा, बिजली निगम से नवीन कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान, पंचायती राज से एसडीओ अभिषेक नैन, मार्केट कमेटी सचिव सतीश, डीएमइओ साहब राम, एसडीओ तरूण सिहाग, डीएमसी वीरेंद्र सहारण, मार्केट कमेटी सचिव आर लोहान, ईओ संजय रोहिल्ला, एमसी सचिव पंकज, नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र, कुलदीप खटकड़, ईओएमसी दीपक, कार्यकारी अभियंता जयबीर, संदीप, एसएमसी विवेक पंघाल व नायब तहसीलदार आरएन भादू शामिल हैं।
स्टेटिक सर्विलांस टीम : कार्यकारी अभियंता राजकुमार, संजय यादव, एसडीई बग्गा सिंह, एसडीओ अशोक सिंह पंवार, प्रदीप शर्मा, कार्यकारी अभियंता विक्रम सांगवान, रविंद्र घणघस, संदीप सिहाग, सीएसआई सुभाष सैनी, बीईओ विजेंद्र सिंह, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, अमनदीप, सचिव गौरव शर्मा, एसडीओ अजय सिहाग, धीरज दूहन, कार्यकारी अभियंता नीरज भारद्वाज, एसडीओ वीरेंद्र ढ़ाडा, राकेश साहू, तहसीलदार हरिकेश गुप्ता, नायब तहसीलदार जयबीर सिंह, एमई जगदीश, जयवीर सिंह, बीएओ सुभाष लोहान व एडीओ रघबीर सिंह को शामिल किया है।

वीडियो सर्विलांस टीम : कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी, नवदीप सांगवान, आनंद, भूपेंद्र सिंह, एसडीओ राकेश कुमार मित्तल, धर्मबीर सिंह ढ़ागी, एसडीओ अवदेष सिंह, एएससीओ मुकेश, एएई गोपीराम सांगवान, एडीओ रविंद्र पाल सिंह, सतपाल, नरेंद्र कुमार, राजेश चंदोलिया, ऑडिट अनिल अग्रवाल, एसडीई रणसिंह, बीईओ बिरेंद्र, एसडीओ मान सिंह, भीम सेन, अकुंश गोयल, एसएमएस प्लान राजीव दलाल, एडीओ मांगे राम, प्राचार्य पंकज, राजबीर कौशिक, बीडीपीओ अशोक कुमार व एसडीओ विजय कुमार की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed