फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nomination for Ukhlana Municipal Corporation elections starts from today

Hisar News: उकलाना नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nomination for Ukhlana Municipal Corporation elections starts from today
हिसार। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उकलाना नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन पद के लिए बरवाला के एसडीएम अश्वीर नैन निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामांकन स्वीकार करेंगे। वार्ड नंबर 1 से 8 तक के पार्षद पदों के लिए नायब तहसीलदार, उकलाना व वार्ड नंबर 9 से 16 के लिए बीडीपीओ नामांकन प्रक्रिया संभालेंगे। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उकलाना नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र 21 से 25 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे। मतदान 10 मई को होगा। यदि पुनर्मतदान (री-पोल) की आवश्यकता पड़ी तो यह 12 मई को कराया जाएगा। मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी और परिणाम तुरंत घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगराधीश सुभाष चंद्र ने बताया कि उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा सरकारी भवनों, दीवारों, बिजली के खंभों, बस स्टैंड, बस शेल्टर, रेलवे स्टेशन, पुलिस चौकियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed