फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No trace of the property dealer's killers found, CCTV cameras were also found switched off

Hisar News: प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
No trace of the property dealer's killers found, CCTV cameras were also found switched off
हांसी। सेक्टर 6 में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की उनके ऑफिस में घुसकर हत्या मामले में बुधवार को भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। वहीं, सुभाष के कार्यालय के पास लगे पांच सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने मुख्य सड़क पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उसमें भी कोई संदिग्ध चेहरा नजर नहीं आया।
विज्ञापन

पुलिस ने सादा वर्दी में पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन हत्यारों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि सुभाष मलिक के घर आने वाले दूधिये, डाकिये, स्कूल बस चालक, परिचालक और उनके साथ काम करने वालों से भी पूछताछ की जा चुकी है। लूट के लिए हत्या का एंगल भी कमजोर लगता है। सुभाष की सोने की चेन और अंगूठी गायब हैं, जबकि हाथ में पहना सोने का कड़ा सही सलामत है। परिजनों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुभाष के कार्यालय के सामने एक निजी स्कूल की बस सुबह करीब 8 बजे लगभग 15 मिनट के लिए रुकती थी। यह बस सेक्टर के बच्चों को एकत्रित करने के लिए रुकती थी। पुलिस ने बस चालक और परिचालक से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

एक महीने पहले खरीदी थी 1 करोड़ की जमीन
डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि जांच में सामने आया कि सुभाष मलिक ने एक महीने पहले एक करोड़ रुपये में ढाई किले जमीन खरीदी थी। वह इस जमीन के लिए बयाना दे चुके थे और बाकी राशि अगस्त में जमाकर रजिस्ट्री करवाने वाले थे। हालांकि, पुलिस को इस लेन-देन में कोई विवाद नहीं नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान-पुण्य के प्रति समर्पण
बेटे अमन ने बताया कि पिता सुभाष दान-पुण्य करते रहते थे। घर के बाहर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर भी लगवा रखा था और अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते थे। दो साल पहले उन्होंने सेक्टर-6 के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में माया प्रॉपर्टीज नाम से कार्यालय खोला था।
----


पुलिस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है। अभी तक किसी पर शक जाहिर नहीं हुआ है, लेकिन अपने स्तर पर पूछताछ कर रहे हैं। - विनोद शंकर, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed