फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No trace of daughter found, victim's family will march to Chandigarh on 10th February

Hisar News: बिटिया का नहीं लगा सुराग, 10 फरवरी को चड़ीगढ़ पैदल कूच करेगा पीड़ित परिवार

Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 05 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
No trace of daughter found, victim's family will march to Chandigarh on 10th February
हिसार। आजाद नगर की गीता कॉलोनी से करीब चार माह पहले साढ़े 16 साल की हर्षिता लापता हो गई थी। पीड़ित परिवार बिटिया की तलाश में दर-दर की ठोकरे खा चुका है। सीएम से मिलकर भी गुहार लगाई, लेकिन बिटिया का कोई सुराग नहीं लगा। पिछले 14 दिन से परिवार लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठा है।
विज्ञापन

इस दौरान पिता सुनील सोनी ने कहा कि 10 फरवरी को वे चंडीगढ़ पैदल कूच करेंगे। रास्ते में आने वाले विधायकों के कार्यालयों में ज्ञापन देकर गुहार लगाई जाएगी। अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के आवास के सामने धरना देंगे। बाद में चंडीगढ़ में सीएम आवास जाएंगे। वहीं बिटिया नहीं मिली तो राष्ट्रपति भवन के सामने धरना देकर इच्छा मृत्यु की मांग किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे सुनील सोनी ने बताया कि बेटी 29 सितंबर को घर से गायब हुई थी। सीएम के कहने पर एसआईटी का गठन किया गया, लेकिन एसआईटी बेटी को तलाश नहीं कर पाई। इसके बाद जांच स्टेट क्राइम की टीम को सौंपी, लेकिन कोई परिणाम नहीं सामने आए। उन्होंने निर्णय लिया कि सोमवार 10 फरवरी को परिवार के साथ पैदल यात्रा निकालकर बिजली मंत्री के आवास के बाहर धरना देंगे। इसके बाद चंडीगढ़ कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed