{"_id":"6a286ce1f945d3be9908473e","slug":"no-solution-was-found-even-on-the-second-day-anger-increased-among-the-students-hisar-news-c-21-hsr1020-887853-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दूसरे दिन भी नहीं निकला समाधान, छात्रों में बढ़ा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दूसरे दिन भी नहीं निकला समाधान, छात्रों में बढ़ा रोष
Wed, 10 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान मंगलवार को दूसरे दिन भी नहीं हो सका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का प्रतिनिधिमंडल छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय पहुंचा, लेकिन दूसरे दिन भी कुलपति से वार्ता नहीं हो पाई। इससे छात्रों में रोष बढ़ गया है।
विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अभाविप ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंगलवार को भी प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलने पहुंचा और विभिन्न छात्र समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
अभाविप के छात्र नेता कमलदीप अत्री ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के बजाय उन पर मानसिक दबाव बना रहा है, जिससे विद्यार्थी और उनके अभिभावक परेशान हैं। अभाविप के सचिव निकुंज शर्मा ने कहा कि परिषद विद्यार्थियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान मोहित शर्मा, भविष्य, तरुण, भुनेश, गर्वित, मनीष सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।