फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No signs of leopard were found, officials said - do not pay attention to rumors

Hisar News: तेंदुआ होने के नहीं मिले कोई संकेत, अधिकारी बोले- अफवाह पर न दें ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
No signs of leopard were found, officials said - do not pay attention to rumors
गांव बालक-कनोह के बाउंड्री एरिया में सर्च ऑपरेशन के दौरान वन्य प्राणी विभाग की टीम।
हिसार। वन्य प्राणी विभाग ने शनिवार को गांव बालक, कनोह, कुलेरी, मीरपुर और अग्रोहा के आसपास क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर टीम को अभी तक कहीं पर भी तेंदुआ होने के संकेत नहीं मिले हैं। टीम की ओर से कई एरिया में जाकर ग्रामीणों से बातचीत भी की गई। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की मानें तो अफवाह फैलाई जा रही है। लोगों में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। हालांकि हमारी टीम लगातार शिकायत के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक जहां-जहां शिकायत के आधार पर जांच की तो सभी शिकायतें झूठी पाई गई हैं। अब इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा का कहना है कि शनिवार को सुमित नाम के युवक का फाेन आया था। इस दौरान उसने कहा कि मैं गांव बालक से कनोह स्कूटी पर जा रहा था। मैंने दो जानवरों को देखा। जब मैंने होर्न बजाया तो दोनों खेत में भाग गए। जब टीम ने सुमित से बातचीत की तो उसने कहा कि मैंने कोई तेंदुआ नहीं देखा है। वहीं, टीम की ओर से अपील की गई है कि कोई भी अफवाह फैलाकर लोगों में डर का माहौल पैदा न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed