फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No new patient came for the first time in two months

दो महीने में पहली बार नहीं आया ब्लैक फंगस का नया मरीज

Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
No new patient came for the first time in two months
हिसार। जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दो महीने के बाद पहली बार वीरवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। यह राहत की बात है कि किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। चिकित्सकों का कहना है कि अब ब्लैक फंगस खत्म होने की कगार पर है। इससे पहले रोज अस्पताल में दो से तीन नए मरीज दाखिल किए जा रहे थे। बता दें कि जिले में 13 मार्च को ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया था। वहीं, चिकित्सकों ने एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा है। इस समय अस्पताल के म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में 36 मरीज दाखिल है।
विज्ञापन

करीब 360 मरीज ले चुुके उपचार
अब तक अग्रोहा मेडिकल में करीब 360 मरीज ब्लैक फंगस का उपचार ले चुके हैं। इनमें से 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी भी अधिकतर मरीजों का अस्पताल से इलाज चल रहा है। इन मरीजों को अधिक मॉनिटरिंग की जरूरत पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में 13 मार्च को ब्लैक फंगस का पहला मरीज दाखिल हुआ था। इसके बाद लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता गया। एक समय तो करीब 100 मरीज दाखिल थे, जिससे चिकित्सकों एवं स्टाफ की परेशानी भी बढ़ गई थी, क्योंकि हर रोज 10 से 12 ऑपरेशन करने पड़ते थे। मगर अब एक या दो ऑपरेशन हो रहे हैं।
विज्ञापन

25 बेड से की थी शुरुआत
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अस्पताल में 25 बेड के म्यूकरमाइकोसिस वार्ड की शुरुआत की थी, लेकिन जब मरीजों की संख्या बढ़ी तो वार्ड को बढ़ाकर 100 बेड का बनाना पड़ा। उस समय वार्ड में चिकित्सक और स्टाफ को बढ़ाना पड़ा। इस समय वार्ड में एक शिफ्ट में दो से चार चिकित्सक और 6 स्टाफ नर्स ड्यूटी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूकरमाइकोसिस अब लगभग खत्म होने को है। कई दिनों बाद एक भी नया केस नहीं आया। हम अपनी तरफ से मरीजों की सेवा में जुटे हैं। वीरवार को म्यूकरमाइकोसिस से कोई मौत भी नहीं है। अभी 36 मरीज उपचाराधीन हैं
- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed