फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No flight from Hisar to Jaipur 70-seater aircraft sent to Delhi due to a technical glitch

हिसार से जयपुर के लिए नहीं भरी उड़ान: 70 सीटर विमान को तकनीकी खामी के चलते दिल्ली भेजा गया, ये रुट भी स्थगित

Sun, 11 Oct 2026 09:53 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 11 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

इसी महीने हिसार से अहमदाबाद तथा हिसार से जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरु करने की तैयारी चल रही है। जिसको लेकर कंपनी की ओर से औपचारिक एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
No flight from Hisar to Jaipur 70-seater aircraft sent to Delhi due to a technical glitch
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

एलायंस क्राफ्ट में तकनीकी खामी के चलते शनिवार को जयपुर के लिए उड़ान नहीं भरी गई। रविवार को अयोध्या- हिसार रूट पर उड़ान को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान नहीं मिली थी। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


एलायंस कंपनी के 70 सीटर विमान में शुक्रवार को तकनीकी खामी मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार को हिसार से अयोध्या व चंडीगढ़ की फ्लाइट को स्थगित कर दिया गया था। इसी विमान को शनिवार को जयपुर से हिसार तथा हिसार से वापस जाना था। शनिवार सुबह यात्रियों को उड़ान कैंसिल होने के मैसेज भेजे गए।
विज्ञापन


एलायंस कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि शनिवार को जयपुर से उड़ान भर कर उसे दोपहर 2.25 पर हिसार में लैंड करना था। इसके बाद यही विमान वापस 2.50 पर जयपुर के लिए उड़ान भरने वाला था। सुबह ही मुख्यालय की ओर से फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज आया था। जिसके बाद सभी यात्रियों को इस बारे में अवगत कराया गया। विमान को दिल्ली में भेजा गया है। जहां ग्राउंड स्टाफ उसकी जांच व मेंटीनेंस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार तथा इसके बाद वापस दिल्ली की फ्लाइट प्रस्तावित है। अभी तक इन उड़ान को लेकर भी कोई मैसेज नहीं है। रविवार को भी उड़ान स्थगित रहने की आशंका जताई गई है।


इसी महीने हिसार से अहमदाबाद तथा हिसार से जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरु करने की तैयारी चल रही है। जिसको लेकर कंपनी की ओर से औपचारिक एलान नहीं किया गया है। दरसअल कंपनी अपने खर्च बचाने को लेकर एयरक्राफ्ट को दिल्ली के हैंगर में ही रखना चाह रही है। जिसके चलते अभी शेडयूल घोषित नहीं हो पाया है। पहले इसके लिए 23 अक्तूबर की तारीख तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed