फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No evacuation even after 36 hours of rain, issue of waterlogging echoed in Assembly also

Hisar News: बारिश के 36 घंटे बाद अभी नहीं निकासी, विधानसभा में भी गूंजा जलभराव का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
No evacuation even after 36 hours of rain, issue of waterlogging echoed in Assembly also
हांसी मुल्तान कॉलोनी में भरे पानी से गुजरती हुई महिला।  - फोटो : 1
हांसी। बारिश होने के 36 घंटे बाद भी बुधवार को शहर के अधिकांश हिस्सों से पानी की निकासी नहीं हुई है। शहर के पॉश एरिया सेक्टर छह सहित कई रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी है। वहीं खेतों में भी जलभराव है। इसके चलते दूसरे दिन भी जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं हलके में हो रहे जलभराव का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में भी गूंजा।
विज्ञापन

शहर में एसडी कॉलेज मार्केट, शांति निकेतन कॉलोनी, पुरानी कचहरी क्षेत्र, सेक्टर छह, मुल्तान कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव है। यहां पर करीब एक फीट तक पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी न होने से एसडी कॉलेज रोड पर दुकानें बंद रहीं। इसके दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। बताया जा रहा है कि यहां प्लॉट से पानी आने के कारण पानी की निकासी में समस्या हुई। वहीं रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी हुई। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। लोगों ने पानी की निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर छह में पानी की निकासी न होने से सेक्टरवासी परेशान हैं। सेक्टरवासियों का कहना है कि पहले हुई बारिश का पानी अब तक नहीं निकला था, अब बारिश ने चिंता और बढ़ा दी है। सेक्टर छह के पानी की निकासी कौन सा विभाग करेगा, इसको लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

पानी की निकासी जल्दी हो जाएगी। सेक्टर छह में पानी की निकासी की समस्या है। पानी की निकासी कौन करेगा स्थिति स्पष्ट नहीं है।- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, हांसी।
------

विधानसभा में विधायक ने उठाया जलभराव का मुद्दा, सिंचाई मंत्री ने दी योजना को स्वीकृति
विधायक विनोद भयाना ने बुधवार को विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान हलके के जलभराव वाले क्षेत्र में बरसाती पानी निकासी के लिए स्थायी प्रबंध करवाने की मांग की। विधायक ने कहा कि हांसी हलके के ढाणा खुर्द, ढाणा कला, रामपुरा, भाटोल जाटान, जीतपुरा, मेहंदा, चानौत, भाटला, कुंभा, जमावड़ी,गढ़ी, सोरखी और थुराना इत्यादि गांवों में बारिश होने पर अधिक मात्रा में जल भराव होता है। इस कारण किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन गांव में बरसाती जल निकासी को लेकर स्थायी प्रबंध किए जाएं। ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।

जवाब में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हांसी हलके में बरसाती पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था को लेकर 24 करोड़ रुपये लागत की सात विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गईं थी। इनमें से तीन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है और चार पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक विनोद भयाना ने जिन गांव में जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। उन गांवों को भी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत टेकअप किया जाएगा। इन सभी गांव में जल निकासी के लिए स्थायी प्रबंध करवाए जाएंगे। विधायक की अनुशंसा पर बार एसोसिएशन हांसी के वकीलों व श्री काली देवी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने विधानसभा का भ्रमण किया और विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed