{"_id":"639616769e0fae090068aa8d","slug":"nilgai-s-baby-sample-will-be-sent-to-dehradun-for-investigation-report-will-come-in-20-days-hisar-news-hsr649461078","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नीलगाय के बच्चे का सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा, 20 दिन में आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नीलगाय के बच्चे का सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा, 20 दिन में आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
हिसार। सीसवाल गांव में नीलगाय के बच्चे को गला दबाकर मारने के मामले में वन्य प्राणी विभाग की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगह छापामारी कर रही है। वहीं सोमवार को नीलगाय के बच्चे की खाल का सैंपल जांच के लिए भारतीय वन्य जीव अनुसंधान केंद्र देहरादून भेजा जाएगा। 15 से 20 दिन के अंदर रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट से साबित हो जाएगा कि यह सैंपल नीलगाय के बच्चे का ही है। हालांकि वन्य प्राणी विभाग की टीम ने नीलगाय के बच्चे की पुष्टि कर दी है।
बता दें कि सीसवाल में शुक्रवार देर रात को एक युवक ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर नीलगाय के बच्चे को गला दबाकर मार दिया था। इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची और सीसवाल निवासी आरोपी सुभाष को दबोच लिया था। इससे पहले ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा था। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने आरोपी सुभाष के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत धारा 9, 39 और 52 के तहत मामला दर्ज किया। वहीं इस मामले में खरखड़ी निवासी सतबीर को भी पकड़ लिया था। टीम के अनुसार आरोपी सुभाष व राजू ने नीलगाय के बच्चे का मांस खरखड़ी निवासी सतबीर व रामचंद्र को दिया था।
-----------------------------
इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हमारी ओर से जांच तेजी से चल रही है। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।
- वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग