फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   new vegetable mandi not shift in one year

साल भर से शिफ्टिंग के इंतजार में नई सब्जी मंडी

Tue, 23 Feb 2021 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
new vegetable mandi not shift in one year
नई सब्जी मंडी के निरीक्षण के दौरान आढ़तियों से बातचीत करते विधायक विनोद भयाना। - फोटो : Hisar
हांसी (हिसार)। करीब एक साल से नई सब्जी मंडी बनकर तैयार है। 62 दुकानें आवंटित भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुरानी सब्जी मंडी को नई सब्जी मंडी में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। उधर पुरानी सब्जी मंडी में कारोबार होने से शहरवासियों को जाम व गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि फिलहाल सब्जी मंडी शहर के अंदर उमरा गेट के पास चल रही है। शहर के अंदर मंडी होने से इस क्षेत्र में दिन भर जाम की स्थिति रहती है। साथ ही मंडी के आसपास के क्षेत्र में गंदगी भी फैली रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए दिल्ली रोड पर लघु सचिवालय के साथ नई सब्जी मंडी बनाने का फैसला किया गया था। अब मंडी बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन इसकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया औपचारिकताओं में फंसकर रह गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मार्केट कमेटी को कर दिया था सुपुर्द
12 एकड़ जमीन पर हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड ने नई सब्जी मंडी बनवाई थी। इसके बनने के बाद मंडी को पिछले वर्ष फरवरी में मार्केट कमेटी को सुपुर्द कर दिया गया। अब इसके लिए विभागीय पत्राचार चल रहा है। मार्केट कमेटी हांसी कार्यालय उमरा गेट स्थित सब्जी मंडी को डी नोटिफाई करने के लिए लिखा गया था जो पास होकर आ गया था। साथ में नई बनकर तैयार इस सब्जी मंडी को नोटिफाई के लिए लिखा है। सरकार ने नई सब्जी मंडी को नोटिफाई कर दिया था। नोटिफाई होने के बाद आगामी प्रक्रिया सरकार द्वारा शुरू कर दी। नई सब्जी मंडी में पुरानी सब्जी मंडी में बैठे आढ़तियों व मासाखोरों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी में ये सुविधाएं उपलब्ध
नई सब्जी मंडी के बीच में एक बड़ा कॉमन प्लेटफार्म व चार प्लेटफार्म बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्केटिंग बोर्ड का कार्यालय भी बनाया गया हैं। मंडी में 11 पोलों पर हाईमास्क लाइट लगाई हैं। मंडी में 97 दुकानें बनाया जाना प्रस्तावित हैं, जिनमें 37 दुकानें 20 गुणा 50 फुट की और 60 दुकानें 15 गुणा साढ़े 37 फुट की होंगी। इन दुकानों का निर्माण आढ़ती खुद ही करेंगे। मंडी में पहले चरण में दो करोड़ रुपये की लगात से चहारदीवारी व अन्य निर्माण कार्य हुए थे और दूसरे चरण में साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से पूरा निर्माण कार्य हुआ है।
आढ़ती और ग्राहक परेशान
प्रशासन को जल्द से जल्द पुरानी मंडी को नई मंडी में शिफ्ट करवाना चाहिए। पुरानी मंडी में जगह कम होने से आढ़तियों सहित ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-अनिल चावला, आढ़ती।
काम चल रहा है
कुल 97 दुकानें आवंटित करनी हैं। 42 दुकानों का ड्रा निकाला जा चुका है और 20 लोगों ने हमारे खिलाफ अपील दायर की थी जिनको कोर्ट के आदेश के बाद दुकानें आवंटित कर दी हैं। बाकी बची दुकानों के ड्रा मुख्यालय से आदेश आने के बाद निकाले जाएंगे। जिन लोगों को दुकानें आवंटित हुई हैं, वे अपनी दुकानों का निर्माण करवा रहे हैं।

- पवन चोपड़ा, सचिव मार्केट कमेटी, हांसी।
मंडी शिफ्ट होने में छह महीने लगेंगे
पुरानी सब्जी मंडी को नई मंडी में शिफ्ट होने के लिए 6 महीने का समय लगेगा और इसके लिए मैंने मंडी का निरीक्षण किया, जो कमी मंडी में रह गई है, उन्हें पूरा करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा है, ताकि लोगों को उमरा मंडी में स्थित मंडी में होने वाले जाम से निजात मिल सके।
-विनोद भयाना, विधायक, हांसी।

नई सब्जी मंडी में बनाया गया शेड।

नई सब्जी मंडी में बनाया गया शेड।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed