फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New streetlights will be installed on Rajgarh Road at a cost of Rs 1.71 crore.

Hisar News: 1.71 करोड़ की लागत से राजगढ़ रोड पर लगाई जाएंगी नई स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
New streetlights will be installed on Rajgarh Road at a cost of Rs 1.71 crore.
हिसार। लंबे समय से अंधेरे में डूबे राजगढ़ रोड को अब नई रोशनी मिलने वाली है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की बिजली शाखा ने राजगढ़ रोड पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 1.71 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत बालसमंद नहर से लेकर बाईपास तक 200 से अधिक फैंसी पोल लगाए जाएंगे, जिनमें एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले बीएंडआर ने इस मार्ग पर आईजी चौक से लघु सचिवालय तक स्ट्रीट लाइट लगाई थीं, लेकिन लघु सचिवालय से आजाद नगर तक का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया था। आजाद नगर के लोग इस खंड में नई स्ट्रीट लाइट लगाने की लगातार मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


निगम ने अस्थायी तौर पर लगाए थे पुराने पोल

कई वर्षों तक देखरेख न होने के कारण पुराने स्ट्रीट लाइट पोल जर्जर हो चुके थे और कुछ पोल टूट भी गए थे। लोगों की नाराजगी को देखते हुए निगम प्रशासन ने पुराने पोल लगवाकर उन पर तिरंगा लाइट लगा दी थी, ताकि अस्थायी समाधान के रूप में रोशनी की व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालसमंद नहर से बाईपास तक लगेंगे नए पोल

जारी टेंडर के तहत बालसमंद नहर से बाईपास तक पूरे हिस्से में 200 से ज्यादा फैंसी पोल लगाए जाएंगे। नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें रात में बेहतर रोशनी देंगी और सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी।


रोड के पुनर्निर्माण के लिए अभी करना होगा इंतजार

सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर लोगों को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। बीएंडआर को सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की एनओसी का इंतजार है। एनओसी तभी मिलेगी जब बीएंडआर वन विभाग को नए पेड़ लगाने के लिए वैकल्पिक जमीन उपलब्ध करवाएगा। अधिकारी इन दिनों इस जमीन की तलाश में जुटे हुए हैं। इसके अलावा इस हिस्से में बरसाती पानी निकासी की नई लाइन भी बिछाई जानी है। ऐसे में रोड निर्माण का काम इसी लाइन के बिछने के बाद ही शुरू होगा।

हमने नई स्ट्रीट लाइट के लिए टेंडर लगा दिया है। टेंडर के तहत फैंसी पोल लगाए जाएंगे। ये पोल ठीक राजगढ़ रोड पर पहले से लगे पोल जैसे ही होंगे।
- परमेश जांगड़ा, एक्सईएन, बिजली शाखा, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article