{"_id":"6509e36b1b6cb739e7085536","slug":"new-strain-of-dengue-den-2-spread-sensation-10-suspected-samples-sent-to-pgi-hisar-news-c-21-hsr1020-222155-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डेंगू के नए स्ट्रेन डेन-2 ने फैलाई सनसनी, आशंकित 10 सैंपल पीजीआई भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डेंगू के नए स्ट्रेन डेन-2 ने फैलाई सनसनी, आशंकित 10 सैंपल पीजीआई भेजे
Tue, 19 Sep 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
डेंगू बुखार के लक्षणों के बारे में जानकारी देते डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा।
हिसार। डेंगू बुखार के नए स्ट्रेन डेन 2 ने सनसनी फैला दी है। डेंगू का यह नया वैरिएंट पहले वाले से खतरनाक है। डेन 2 होने पर मरीज की एकदम से प्लेटलेट्स कम हो जाती है। अचानक प्लेटलेट्स कम होने से मरीज की मौत हो जाती है। जिला मलेरिया विभाग द्वारा मरीजों में लक्षण पाए जाने के बाद आशंकित 10 सैंपल मेडिकल कॉलेज अग्रोहा और पीजीआई रोहतक भेजे हैं। अभी तक इन सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं मंगलवार को डेंगू बुखार के 5 नए केस सामने आए। अब तक जिले में 177 मरीज मिल चुके हैं।
खतरनाक है नया वैरिएंट
डिप्टी सीएमओ एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि डेंगू बुखार का नया वैरिएंट डेन 2 खतरनाक है। डेंगू और उसके नए वैरिएंट में ज्यादा अंतर नहीं है। विभाग की टीमें घर घर जाकर लारवा चेक कर रही है। बारिश के बाद डेंगू बुखार तेजी से फैलने की आशंका बनी है। ऐसे में टीमों को जहां पर पानी एकत्रित है वहां पर काला तेल या फिर दवा का छिड़काव करने के आदेश दिए हैं। गांवों के तलाबों में गंबूजियां मछली डाली जा रही हैं।
डेंगू और डेन-2 के लक्षणों में फर्क
डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि डेंगू बुखार में शरीर में दर्द, खांसी, जुकाम, शरीर पर लाल चकते बनना, धीरे-धीरे प्लेटलेट्स कम होना लक्षण पाए जाते है। नए वैरिएंट डेन-2 में मरीज को तेज बुखार, उल्टी लगना, गले में सूजन, छाती पर लाल चकते बनना, सिर में तेज दर्द। नए वैरिएंट में मरीज की प्लेटलेट्स में तेजी से गिरावट आती है। ऐसी स्थिति में सावधान रहने की जरूरत है। देरी करने पर मरीज की जान जा सकती है। उन्होंने बताया कि गुुरुग्राम और एनसीआर एरिया में डेन 2 के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगर निगम और जिला मलेरिया विभाग की तरफ से शहर में सुबह और शाम के समय फॉगिंग करवाई जा रही है। इसके अलावा जहां से केस सामने आते है वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है और ब्लड स्लाइड बनाकर मरीज के घर आसपास के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।