फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New steps will be taken to expand the Swadeshi Mela.

Hisar News: स्वदेशी मेले को और व्यापक बनाने के लिए उठाए जाएंगे नए कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
New steps will be taken to expand the Swadeshi Mela.
हिसार। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
हिसार। स्वदेशी जागरण मंच ने हिसार गौरव स्वदेशी मेले की समीक्षा बैठक कैमरी स्थित सुरभि आर्ट फिल्म सिटी में आयोजित की। बैठक में 70 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने-अपने विचार साझा किए। स्वदेशी मेला प्रांतीय प्रमुख अनिल गोयल ने कहा कि मेले की कमियों को दूर कर इसे और व्यापक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को श्रीराम दरबार का भव्य चित्र भेंट किया गया। संजीव शर्मा, दिनेश चुघ, राकेश चराया और मोना जैन ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान स्वदेशी मेले में लगने वाले स्टॉल, विद्यालयी प्रतियोगिताएं, दोपहर और सांध्य कार्यक्रम, अतिथि सत्कार, सेमिनार, विद्यालयों से संपर्क और प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही मेले में आयोजित रक्तदान शिविर, स्वरोजगार मेला, निशुल्क नेत्र जांच और स्वास्थ्य जांच शिविर जैसी गतिविधियों पर भी विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्रशासन का सहयोग और आभार व्यक्त किया। बैठक के अंत में म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी और लोक गीतों पर नृत्य जैसी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस माैके पर सुमन ऐरन, प्रदीप बामल, ऋचा जांगड़ा, डॉ. अनिल कुमार, कमलदीप अत्री, पुनीत खुराना, ऋतुराज, सोनिया श्योदान और स्नेहलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed