Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Canter overturned near Hisar airport while trying to avoid a speeding vehicle

Hisar News: हिसार एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में पलटा कैंटर

Thu, 12 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Canter overturned near Hisar airport while trying to avoid a speeding vehicle
हिसार एयरपोर्ट के पास हादसे में पलटा कैंटर। 
घिराय। हिसार में मंगलवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में कैंटर और तूड़ी से भरी ट्राॅली पलट गई। हिसार एयरपोर्ट के पास चंडीगढ़ से सामान लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरा। वहीं मिर्जापुर चौक के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तूड़ी से भरी ट्राली पलट गई। दोनों हादसों में चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर के सामने अचानक तेज रफ्तार वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। कैंटर खेतों में पलट गया और उसमें लदा सामान दूर तक बिखर गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और यातायात सुचारु कराया। दूसरे हादसे में भी ट्राॅली चालक को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed