फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New regular, online and certificate courses will start in GJU

Hisar News: जीजेयू में शुरू होंगे नए रेगुलर, ऑनलाइन और सर्टिफिकेट कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
New regular, online and certificate courses will start in GJU
जीजेयू में कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में इन सत्र 2025-26 से कई नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें नियमित के अलावा दूरस्थ शिक्षा से ऑनलाइन व सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सेज के लिए जीजेयू की 101वीं कार्यकारी परिषद और विश्वविद्यालय कोर्ट की 36वीं बैठक में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। संचालन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने किया। कुलपति ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में विश्वविद्यालय का 415.82 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। हरियाणा सरकार ने विश्वविद्यालय को 95 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन


ये कोर्स होंगे शुरू

नियमित कोर्स बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग व एमए संस्कृत कोर्स शुरू किए जाएंगे। वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए सायंकालीन सत्र में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक कंप्यूटर साइंस व एमबीए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


दूरस्थ शिक्षा के लिए 10 नए कोर्स ऑनलाइन होंगे शुरू

दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से 10 ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें एमएससी मैथेमेटिक्स, एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस, बीए मास कम्युनिकेशन, डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिप्लोमा इन डेटा साइंस व डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स होंगे शुरू

सर्टिफिकेट इन जावा, सर्टिफिकेट इन डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (डीबीएमएस), सर्टिफिकेट इन डेटा स्ट्रक्चर्स यूजिंग सी एंड सी प्लस प्लस, सर्टिफिकेट इन पीएचपी, सर्टिफिकेट इन एचटीएमएल विद सीएसएस, सर्टिफिकेट इन सी, सर्टिफिकेट इन डिजिटल फ्रीलांसिंग, सर्टिफिकेट इन सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्टिफिकेट इन इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (एचएस-सीआईटी) (ए), सर्टिफिकेट इन इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन एडवांस्ड टैली, सर्टिफिकेट इन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, सर्टिफिकेट इन रिटेल मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन पॉयथान व सर्टिफिकेट इन डेटा एंट्री एंड डेटा मैनेजमेंट कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सों का संचालन विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन द्वारा हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर करेगा। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी कई नए कोर्स व 17 सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए थे।


इनका होगा विस्तार

विश्वविद्यालय इस वित्तीय सत्र में शिक्षण खंड-8 का विस्तार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यशाला का विस्तार व लड़कों व लड़कियों के लिए एक-एक छात्रावास का निर्माण करेगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के लिए नए मकान, मल्टीपर्पज हॉल, अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए लड़कियों के छात्रावास का विस्तार/निर्माण और आठ लेन के सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण किया जाएगा।कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 104 पेटेंट प्रस्तुत किए हैं, जिनमें से 20 पेटेंट प्रकाशित हो चुके हैं और इनमें से कुछ पेटेंट की व्यावसायीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या 7107 थी, जो कि 2024-25 में बढ़कर 9300 हो गई जबकि विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों की संख्या 2024-25 में 750 बढ़कर 920 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed