फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New online and distance education programs approved in GJU

Hisar News: जीजेयू में नए ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों को दी मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
New online and distance education programs approved in GJU
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) द्वारा सेंटर फॉर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस (सीआईक्यूए) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गई। नए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिंदी), मास्टर ऑफ साइंस (गणित) और डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के साथ-साथ सभी पीजी पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ओडीएल के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध होंगे। साथ ही बैठक में नए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को शुरू करने का अनुमोदन किया गया है। इन डिप्लोमा कोर्सों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में डिप्लोमा व साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा शुरू किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गुरु जंभेश्वर महाराज के शिक्षाओं पर आधारित नया डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया जाएगा। सीडीओई के निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने बताया कि इन कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में व्यक्तिगत तौर पर या विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddegjust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed