फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New 132 KV power house constructed at a cost of Rs 22 crores inaugurated

Hisar News: 22 करोड़ की लागत से बना नया 132 केवी पावर हाउस शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
New 132 KV power house constructed at a cost of Rs 22 crores inaugurated
हांसी भिवानी रोड स्थित नया पावर हाउस, जिसे शनिवार शाम चालू कर दिया गया। निगम - फोटो : 1
हांसी। भिवानी रोड पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132 केवी क्षमता का नया एवं आधुनिक पावर हाउस शनिवार शाम को कमिशनिंग के बाद चालू कर दिया गया। फिलहाल चार में से दो ट्रांसफार्मर शुरू किए गए हैं जबकि शेष दो ट्रांसफार्मरों को आगामी दिनों में लोड शिफ्टिंग के बाद चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के अधीक्षण अभियंता (एसई) पुष्पेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर दोनों ट्रांसफार्मरों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी दिनों में इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

नए पावर हाउस की क्षमता पुराने पावर हाउस की तुलना में 55 एमवीए अधिक है। आधुनिक उपकरणों और कंप्यूटरीकृत प्रणाली से लैस यह पावर हाउस ओवरलोडिंग की समस्या को कम करेगा, जिससे बिजली कटौती में कमी आएगी और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। आधुनिक सुरक्षा प्रणाली के कारण तकनीकी खराबी और आग लगने की आशंका भी कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नया पावर हाउस जमीन के स्तर से ऊंचाई पर बनाया गया है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होगी। पुराने पावर हाउस में जलभराव के कारण कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होती थी, जबकि नई व्यवस्था से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
एचवीपीएन हिसार के अधीक्षण अभियंता पुष्पेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता एमएंडपी अजय नेहरा, कार्यकारी अभियंता टीएस सत्य प्रकाश, एसडीओ निर्माण एमएंडपी सलाऊदीन, एसएसई विनोद कुमार, सुधीर कुमार जेई, दिनेश जेई, संजय कुमार ठेकेदार उपस्थित रहे।

हिसार, भिवानी, मिरान व मसुदपुर से जुड़ा है पावर हाउस :
पावर हाउस को हिसार, भिवानी, मिरान व मसुदपुर पावर हाउस से आने वाली बिजली की 132 केवी की छह पावर लाइन से जोड़ा गया है। पावर हाउस में हिसार व भिवानी के पावर हाउस से 132 की दो-दो पावर लाइन आ रही हैं। इसके अलावा 132 केवी की एक एक पावर लाइन मिरान व मसुदपुर के पावर हाउस से आ रही है। शुरुआती चरण में मसुदपुर व भिवानी से आ रही दो पावर लाइनों के जरिए दो ट्रांसफार्मर को चालू कर जांच की जा रही है। यहां पर 132-33 के तहत 50 एमवीए व 25 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर व 132-11 के तहत 16/20 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। अभी तीन ट्रांसफार्मर लग चुके हैं। इसमें एक ट्रांसफार्मर पुराने बिजली घर में खराबी के कारण यहां का नया ट्रांसफार्मर लगाया था। उसे बाद में लगाया जाएगा।


58 वर्ष पुराना है पावर हाउस

भिवानी रोड पर पहले से बना हुआ 132 केवी पावर हाउस 58 वर्ष पुराना है। नये पावर हाउस के निर्माण का टेंडर देहरादून की एक एजेंसी को दिया गया था। कंपनी ने 2018 में काम शुरू किया था। कोरोना काल में निर्माण कार्य बीच में छोड़ दिया था। लंबित कार्य को पूरा करने के लिए एचवीपीएनएल ने एक वर्ष पहले काम शुरू करवाया था।

::::::

132 केवी पावर हाउस की कमिशनिंग हो गई है। इसके दो ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया है। बाकी ट्रांसफार्मर भी जल्दी चालू किए जाएंगे। इसका ट्रायल पहले ही हो चुका था।- सलाऊदीन, एसडीओ, निर्माण, एचवीपीएनल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed