{"_id":"1387fe18681609202332f628ebd3d6cf","slug":"net-exam-in-high-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी नेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी नेट परीक्षा
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हजारों परीक्षार्थियों ने सीबीएसई की ओर से करवाई गई यूजीसी नेट और जेआरएफ की परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
सारे कागजातों की जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। नेट परीक्षा के चलते सुबह व शाम के समय रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान से भी अनेक परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
अलग-अलग विषयों के हिसाब से सेंटर बनाए गए। परीक्षा केंद्रों को अनिवार्य रूप से परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी लगाने के निर्देश दिए गए।
नेट का पहला पेपर 9.30 बजे से शुरू हुआ, जो 10.45 बजे तक चला। दूसरा पेपर 11.15 से लेकर 12.30 तक चला। पहले और दूसरे पेपर के बीच मिले आधे घंटे के समय में किसी भी अभ्यर्थी को सेंटर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।