फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neeraj committed suicide by swallowing poison in Hisar, made a video before death

नीरज ने आखिरी पलों में दर्द किया बयां: मेरा किसी ने साथ नहीं दिया, मैं सबका साथ दिया करदा, ईब मेरा जीना बेकार

Tue, 12 Aug 2025 01:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Aug 2025 01:04 AM IST
सार

हिसार में नारनौंद के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले नीरज कुमार (45) सोमवार सुबह फेसबुक पर लाइव आया। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। यह वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मौत से पहले नीरज ने अपना दर्द बयां किया। 

विज्ञापन
Neeraj committed suicide by swallowing poison in Hisar, made a video before death
नीरज कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मेरा किसी ने साथ नहीं दिया, मैं सबका साथ दिया करदा, ईब मेरा जीना बेकार..कहकर कई लोगों पर आरोप लगाते हुए नीरज कुमार (45) ने सोमवार को फेसबुक लाइव आकर जहर खाकर जान दे दी। इस घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजन का आरोप है कि नीरज कुमार चार दिनों से पड़ोसियों और दो पार्षदों से विवाद, मारपीट और धमकियों से परेशान थे। पुलिस ने सात लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

नारनौंद के वार्ड 10 निवासी नीरज के बेटे भूपेंद्र ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी गली में सीवर लाइन डालने के लिए 7 अगस्त को सड़क खोदी गई थी। इससे गली में कीचड़ हो गया। पिता नीरज ने पार्षद टेकराम से रास्ता ठीक करवाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसलिए पिता खुद ही मिट्टी समतल करने लगे तो टेकराम ने वार्ड 13 के पार्षद देवेंद्र उर्फ गोलू को बुला लिया। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। आठ अगस्त की सुबह पिता खेत से आ रहे थे। उसी समय पड़ोसी अनिल गली में मिट्टी डाल रहा था। रास्ता बंद होने पर पिता ने साइड में खड़ी उनकी बुग्गी हटाने के लिए कहा तो उसका बेटा अमन, उसकी पत्नी नीलम, सुनील उर्फ शिन्नू और निक्की ने उन्हें पीटा। इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को महिला जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पिता नीरज हृदय रोगी थे। थाने में बहस के दौरान उन्हें बाहर बैठने के लिए कहा तो वे घर आ गए। सोमवार सुबह करीब 8:50 बजे उनके दोस्त संदीप सैनी ने फोन कर सूचना दी कि नीरज ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया है। परिजन तत्काल उनके कमरे में गए और नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से हिसार भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि अनिल, अमन, नीलम, सुनील उर्फ शिन्नू, निक्की, पार्षद टेकराम और पार्षद देवेंद्र उर्फ गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

मैं नीरज बोलूं हूं भाई, मेरे साथ बहुत बुरा हुआ...
वीडियो के अंश : मैं नीरज बोलूं हूं भाई, मेरे साथ बहुत बुरा हुआ है। मेरा किसी ने साथ नहीं दिया मैं सबका साथ दिया करदा। ईब मेरा जीना बेकार हो गया है। थाने में दरखास्त दी थी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसील में जो सोनू है उसने दोनों मैडम एक मीना है एक नाम मैं भूल जाता हूं क्योंकि बीमार रहता हूं। उनको कार्रवाई कोनी करण दी, उनको दे दिए पिसे। फेर भाई एक गोलू है वो मारने की धमकी देकर गया है। ईब मेरा जीने का कोई हक कोनी। जो ये श्याम है, भाई इन्होंने मेरे सिर में चोट मारी। सोनू वह तसीलदार का एसडीएम का के है वो उसने कार्रवाई करवा दी। डायल 112 वाले बोले भाई तेरे चोट लग रही है तो कार्रवाई करवा ले। मैंने 8 तारीख को पर्चा कटवा दिया। आज 11 तारीख हो ली। कल बुलाए थे। मैंने कहा था 6 महीने का टाइम दे दे मैं मेरा मकान बेच दूंगा। फेर ओर किते ले लूंगा। फेर वा मीना गाली देकर बोली खड़ा हो चल यहां से। टेकराम जो म्हारा पार्षद है उसकी वजह से सारा नाश हो लिया। इससे अच्छा तो मरना है। लुगाई ने आदमी के मार दिए तो भाई यो कोई जीना कोनी। इसलिए मैं अपना जीवन समाप्त करना चाहूं। अगला जन्म में भी आएंगे। इन दोनों से बढ़िया तो संदीप फूल्लू का है। आगे संदीप ने बनाईओ पार्षद या मेरी आखिरी ख्वाहिश है। जय धरती माता, भारत माता की जय। इसमें पांच गोली है। मैं मेरी माता ने नहीं दे सकदा, मेरे बच्चों को नहीं दे सकदा। एक मेरी मिसिज खातर और एक मैं खाऊंगा। भावुक होते हुए कहते हैं, अब कोनी जीना मने...।

यह भी पढ़ें: Haryana Rain: यमुनानगर में 17 घंटे बारिश, नूंह और हिसार में हादसों में तीन की मौत... तीन दिन का यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed