फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nearly 1.75 lakh farmers from 8 states arrived; 320 companies displayed modern products at the agricultural exhibition.

Hisar News: 8 राज्यों से पहुंचे पौने दो लाख किसान, कृषि प्रदर्शनी में 320 कंपनियों ने दिखाए आधुनिक उत्पाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nearly 1.75 lakh farmers from 8 states arrived; 320 companies displayed modern products at the agricultural exhibition.
कृ​षि प्रदर्शनी में मशीनों की जानकारी लेते किसान।
हिसार। सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी) में आयोजित तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। इसमें आठ राज्यों से करीब पौने दो लाख किसानों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में 320 कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए, जिनमें कृषि मशीनरी, ड्रोन, सिंचाई उपकरण, बीज, सोलर पैनल, खाद, ट्रैक्टर, टूल्स, बागवानी, प्राकृतिक व जैविक खेती, कृषि ऋण और पशु आहार से जुड़ी तकनीकों पर विशेष जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी किसान पहुंचे। मेले में किसानों को सोलर ऊर्जा के फायदे और सब्सिडी, पराली से आय व पर्यावरण संरक्षण, खारे पानी में खेती, मिट्टी की गुणवत्ता सुधार, खेती की समस्याओं के समाधान, विशेष छूट योजनाएं, कृषि ऋण सुविधा, उन्नत बीज, कीटनाशक व उर्वरक, आधुनिक कृषि यंत्र, इरिगेशन, ग्रीनहाउस, पंप व पाइप तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को कम लागत और कम भूमि में अधिक उत्पादन के लिए नई तकनीकों से भी अवगत कराया गया। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

11 डिग्री ठंडा रहेगा शेड
सुपर कूलर शेड सीमेंट शेड की तुलना में तापमान को करीब 11 डिग्री तक कम कर देता है। पोल्ट्री फार्म और पशु शेड में अधिक तापमान की समस्या के समाधान के रूप में इसे उपयोगी बताया गया। यह शेड एक मीटर चौड़ा और 3.6 मीटर लंबाई तक उपलब्ध है। बाजार में सीमेंट शेड की कीमत 20 से 22 रुपये प्रति वर्ग फीट है, जबकि यह शेड 27 से 28 रुपये प्रति वर्ग फीट में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड से मार्क पहुंचे प्रदर्शनी देखने
प्रदर्शनी देखने के लिए नीदरलैंड निवासी मार्क भी पहुंचे, जो मशीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने यहां प्रदर्शित कृषि मशीनों के बारे में जानकारी ली और भारत में इस्तेमाल हो रही तकनीकों, खासकर ट्रैक्टर, कंबाइन और सिंचाई मशीनों को लेकर विशेष रुचि दिखाई।

216 मीटर नीचे से भी पानी निकाल सकेगी मोटर
कृषि मेले में 500 हॉर्सपावर की सबमर्सिबल मोटर भी आकर्षण का केंद्र रही। यह मोटर माइनिंग कार्यों और उन क्षेत्रों में उपयोगी बताई गई जहां भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है। यूएसए ब्रांड की यह मोटर प्रति मिनट 10,668 लीटर पानी निकालने की क्षमता रखती है और इसका व्यास 12 इंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed