फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nayak Satish Kumar funeral performed with military honors in ancestral village in Hisar

Hisar: पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ नायक सतीश कुमार का अंतिम संस्कार, कुपवाड़ा में थे तैनात

Tue, 07 Mar 2023 01:45 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 Mar 2023 01:45 PM IST
सार

हिसार के गांव जमावड़ी निवासी सतीश कुमार 17 राज राइफल में नायक पद पर तैनात थे। फिलहाल वह जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। मंगलवार की सुबह 7 बजे सेना की गाड़ी पार्थिव शरीर को लेकर गांव जमावड़ी पहुंची।

विज्ञापन
Nayak Satish Kumar funeral performed with military honors in ancestral village in Hisar
नायक सतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव जमावड़ी निवासी नायक सतीश कुमार का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सतीश कुमार 5 मार्च को गोली लगने से घायल हुए थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। गांव जमावड़ी निवासी सतीश कुमार 17 राज राइफल में नायक पद पर तैनात थे। फिलहाल वह जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। मंगलवार की सुबह 7 बजे सेना की गाड़ी पार्थिव शरीर को लेकर गांव जमावड़ी पहुंची।

विज्ञापन


5 मार्च को गोली लगने से घायल हुए थे नायक सतीश कुमार
सतीश कुमार के अंतिम दर्शन के लिए गांव के सैकडों लोग पहुंचे। हिसार छावनी से 42 आर्म्ड के रिसालदार वीरेंद्र सिंह गारद को लेकर पहुंचे। सेना की टुकड़ी ने शहीद सतीश कुमार को अंतिम सलामी दी। सेना की गारद ने हवा में फायर करके गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया l शहीद नायक सतीश कुमार अपने पीछे पत्नी , 19 साल की एक बेटी , 15 साल का एक बेटा छोड़ गए l
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद नायक सतीश कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन चरण सिंह मलिक, वेटरन उमेद सिंह सचिव , अशोक कुमार, रिसालदार मेजर छोटूराम , वेटरन जगबीर , वेटरन रूबे सिंह यादव , पुलिस की टुकड़ी ,मास्टर जितेंद्र, मास्टर जोगिंदर , मुकेश रंगा , कैप्टन बलबीर , कुलदीप , 17 राज राइफल से आई सेना की टुकड़ी ने शहीद सतीश कुमार को पुष्प चक्कर चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed