फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Navgrah Vatika and Selfie Point were the center of attraction

Hisar News: एचएयू में तीन दिवसीय ‘शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव 2025’ में उमड़ी भीड़

Sat, 04 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Navgrah Vatika and Selfie Point were the center of attraction
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि फूल मानव जीवन में उमंग लाने के साथ-साथ पर्यावरण को सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

फूल हमारी श्रद्धा और भावना का प्रतीक भी हैं। वे शुक्रवार को विवि के गेट नंबर-4 के नजदीक एग्री-टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय ‘शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव-2025’ के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पुष्प उत्सव का आयोजन एग्री टूरिज्म सेंटर, वनस्पति उद्यान, एचएयू के सामाजिक कल्याण सोसायटी व भू-दृश्य इकाई संरचना के सहयोग से किया जा रहा है। हाइड्रोपोनिक से बिना मिट्टी, कम पानी में घर में उगा सकते हैं फल-सब्जियां : प्रो. कांबोज ने बताया कि उपरोक्त फसलों की निर्यात की भी अपार संभावनाएं हैं। इसलिए युवाओं को पारंपरिक खेती के साथ-साथ फूल, फल और सब्जियों की खेती को भी प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि वे अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकें। उन्होंने बताया कि कम जगह, बिना मिट्टी व कम पानी उपलब्ध होने के बावजूद वर्टिकल खेती, हाइड्रोपोनिक जैसे नए प्रबंधनों की मदद से हम घर में भी फल-सब्जियां उगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सरल व सहज विधि है, जिसकी मदद से हम घर के बाहर किसी छोटे से बगीचे, छत पर या बालकनी पर यह विधि अपनाकर फूल-सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कमरे के अंदर वर्टिकल गार्डन भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed