फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Navdeep colony hisar, injured Abhimanu Hisar, Hisar

मासूम दोस्त के मजाक में चली गोली मासूम के पेट में लगी

Sun, 04 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 04 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Navdeep colony hisar, injured Abhimanu Hisar, Hisar
बंदूक
नवदीप कॉलोनी में एक मासूम ने दूसरे मासूम पर गोली चला दी। गोली लगने से करीब 12 वर्षीय बालक अभिमन्यु घायल हो गया। देर रात निजी अस्पताल में बालक का ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय अभिमन्यु अपने पड़ोस में अपने दोस्त के घर खेलने गया। यहां अभिमन्यु के दोस्त के पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर घर में रखी थी। घर में कोई अन्य मौजूद नहीं था। बालक ने रिवॉल्वर निकाल ली। अपने दोस्त अभिमन्यु से कहा कि मैं रिवॉल्वर चलाकर दिखाता हूं। रिवॉल्वर लोडेड था। बालक के हाथ से ट्रिगर दबते ही गोली अभिमन्यु के हाथ को छूते हुए पेट के पास जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायल हुए अभिमन्यु को राजगढ़ रोड स्थित सपरा अस्पताल में ले जाया गया। जहां देर रात उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने अभिमन्यु की हालत खतरे से बाहर बताई। मौके पर मौजूद परिजनों ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक जिस बालक से गोली चली वह भी करीब 12 से 13 साल का है। इस बालक के पिता किसी बैंक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते हैं। इसी के चलते उन्होंने लाइसेंसी रिवॉल्वर ले रखी है।
विज्ञापन



हमें शिकायत मिली है। फिलहाल बच्चे का ऑपरेशन चल रहा है। सोमवार की सुबह अस्पताल पहुंचकर बयान लेंगे। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।
- रमेश कुमार, आजाद नगर चौकी प्रभारी, हिसार

सैनीपुरा में भी हंसी मजाक में दूल्हे के माथे में लगी थी गोली
करीब तीन महीने पहले सैनीपुरा मोहल्ला में भी इसी तरह से हंसी मजाक में गोली चली थी। शादी के मौके पर दूल्हे के दोस्त की रिवॉल्वर से गोली चल गई थी। गोली दूल्हे के माथे में जा लगी थी। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद दूल्हा दोबारा से फेरे लेने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने कहा था लाइसेंस होंगे रद्द
इस घटना के बाद आईजी ओपी सिंह ने लाइसेंसी हथियार के मामले में लापरवाही बरतने वालों के लाइसेंस रद्द करने की बात कही थी। उन्होंने इस बारे में पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद गोली चलाने वाले दूल्हे के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed