फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nature's courtyard will be enriched with 1.2 million saplings.

Sirsa News: 12 लाख पौधों से संवरेगा प्रकृति का आंगन

Sat, 20 Jun 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Nature's courtyard will be enriched with 1.2 million saplings.
वन विभाग की ओर से नर्सरी में तैयार की गई पौध। स्रोत ​: विभाग
सिरसा। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष विभाग ने लगभग 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जिले की विभिन्न नर्सरियों में पौधे पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। साथ ही गड्ढे खोदने का कार्य भी तेजी से जारी है, ताकि पहली बारिश के साथ ही पौधरोपण अभियान को गति दी जा सके।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, इस बार पंचायत एवं कृषि भूमि पर 8 लाख 88 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी खाली भूमि, शहरी क्षेत्रों और वन क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। विभाग ने जिले की 12 नर्सरियों में लगभग 12 लाख पौधे तैयार किए हैं। इनमें जामुन, अनार, अमरूद, बेर, बकान, शहतूत, पीपल, नीम, गुलमोहर, अर्जुन और सहजन सहित विभिन्न प्रजातियां शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सरकारी स्थलों पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में 2,500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सरकारी खाली भूमि पर 25 हजार और वन क्षेत्र में 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत और कृषि भूमि पर लगाए जाने वाले पौधों की तीन वर्ष तक देखभाल की जाएगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में लगाए गए पौधों का रखरखाव चार वर्ष तक वन विभाग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.41 लाख पेड़ सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज :
वर्तमान में जिले में कुल 33 लाख 18 हजार से अधिक पेड़ दर्ज हैं, जिनमें 12 लाख 41 हजार पेड़ सरकारी रिकॉर्ड में शामिल हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में 54 हजार 460 पेड़ मौजूद हैं। जिला वन मंडल अधिकारी ने कहा कि यदि पौधरोपण अभियान में आम जनता का सहयोग मिलता है तो अगले तीन से चार वर्षों में जिले का पर्यावरण और वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। वन विभाग का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन को मजबूत करना है।


................
मानसून सीजन में करीब 12 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। विभाग की नर्सरियों में पौध तैयार हो चुकी हैं। वन विभाग की कोशिश रहती है कि हर साल पौधों की संख्या बढ़े ताकि पर्यावरण संतुलित बना रहे।
सतीश कुमार ,जिला वन अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed