{"_id":"625c59f530b1140bd57f51d6","slug":"national-men-s-hockey-competition-haryana-team-became-champion-in-penalty-shootout-hisar-news-hsr629351139","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता : पेनल्टी शूट आउट में हरियाणा की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता : पेनल्टी शूट आउट में हरियाणा की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
भोपाल में हुई राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के बाद खुशी मनाते हरियाणा के खि?
- फोटो : Hisar
हिसार। भोपाल में हुई राष्ट्रीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को हरियाणा की टीम चैंपियन बन गई। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने तमिलनाडु को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराया। हरियाणा टीम में शामिल हिसार जिला के गांव डाबड़ा के रोहित ने एक गोल किया। चैंपियन बनने पर टीम को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा टीम में शामिल गांव डाबड़ा के रवि, प्रदीप और रोहित का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
डाबड़ा से हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीचे कांटे की टक्कर रही। अंतिम समय तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रही। उसके बाद पेनल्टी शूट आउट में हरियाणा की टीम ने 4-2 से जीत हासिल की। पहला गोल सोमजीत, दूसरा परमजोत, तीसरा दीपक और चौथा गोल रोहित ने किया। हरियाणा टीम ने अंतरराष्ट्रीय कोच संदीप सांगवान के नेतृत्व में जीत हासिल की। इस अवसर पर टीम मैनेजर विवेक गुप्ता, एडवाइजर अरुण रावत, हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग मौजूद रहे। सिहाग ने बताया कि वर्ष 2011 में हरियाणा टीम ने भोपाल के इसी ग्राउंड में कर्नाटक की टीम को हरा चैंपियन बनी थी।
कुश्ती में आई ला व पुलकित ने जीता स्वर्ण पदक
रांची में चल रही सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में उमरा की पहलवान पुलकित और आई ला ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। कुश्ती कोच संजय मलिक ने बताया कि पुलकित ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में दिल्ली की सृष्टि को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं आई ला ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में राजस्थान की खिलाड़ी को बाईफाल (कमर मेट पर लगाना) हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। दोनों खिलाड़ी उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल में प्रशिक्षण ले रही है। चैंपियनशिप में सोमवार को हिसार के उमरा निवासी स्वीटी और मंगलवार को उमरा की रविता का मुकाबला होगा।