फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National hockey team will play two daughters Hisar

नेशनल हॉकी टीम में खेलेंगी हिसार की दो बेटियां

Wed, 09 Apr 2014 12:00 AM IST
hisar
hisar Updated Wed, 09 Apr 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन

 हिसार की पूनम मलिक और सविता पूनिया नेशनल हॉकी टीम में देश की तरफ से खेलेंगी। ये दोनों हॉकी खिलाड़ी इसी महीने आयोजित यूरोप इंटरनेशनल टूर और वूमेन चैपियंस चैलेंज वन में भाग लेंगी। पिछले दिनों पटियाला में 25 व 26 मार्च को हुए नेशनल टीम के ट्रायल में दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया।

विज्ञापन


 हालांकि इनके अलावा नेशनल टीम में हरियाणा की तीन खिलाड़ी और भी हैं। उधर, इस खबर के बाद से दोनों खिलाड़ियों के परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं दोनों खिलाड़ी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


यूरोप इंटरनेशनल का आयोजन 11 से 20 अप्रैल तक डबलिन (आयरलैंड) में किया जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया आयरलैंड की टीम के साथ तीन प्रेक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 27 अप्रैल से 4 मई तक 8वीं वूमेन चैंपियंस चैलेंज वन टूर्नामेंट ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया समेत आठ टीमें भाग लेंगी। सविता गोलकीपर और पूनम फॉरवर्ड पॉजीशन पर खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूनामेंट के दौरान ही पूनम एक और उपलब्धि अपने नाम करेगी। वूमेन चैंपियंस चैलेंज वन टूर्नामेंट में 27 अप्रैल को टीम इंडिया का मुकाबल कोरिया के साथ होगा। यह मैच पूनम के लिए इसलिए भी खास होगा, क्योंकि यह पूनम का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

पूनम ने वर्ष 2007 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पूनम इससे पहले वर्ष 2010 में आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स औरर कॉमनवेल्थ गेम्स में भी टीम इंडिया की तरफ से खेल चुकी हैं।
उमरा की रहने वाली है पूनम

पूनम मलिक हिसार के गांव उमरा की रहने वाली है। उसके पिता दलबीर सिंह मलिक एक किसान औ मां संतोष देवी एक गृहिणी है। पूनम रेलवे में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पूनम साई सेंटर हिसार में प्रेक्टिस करती है। उधर, सविता पूनिया भी साई सेंटर हिसार में प्रेक्टिस करती है।


 वैसे सविता सिरसा की रहने वाली है। इनके दोनों के अलावा रीतू रानी, नवनीत कौर और नेहा गोयल भी टीम में शामिल हैं। यह प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है कि रीतू रानी टीम की कप्तान बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed