{"_id":"69ff97956378a8be380a49e7","slug":"naseeb-of-hansi-won-the-1600-meter-race-hisar-news-c-21-hsr1020-866664-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी के नसीब ने जीती 1,600 मीटर लंबी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी के नसीब ने जीती 1,600 मीटर लंबी दौड़
Sun, 10 May 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 10 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। गांव लोहारी राघो में शनिवार को शहीद कमल कंबोज की स्मृति में पहली ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों से बुजुर्गों तक ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खुले वर्ग की 1,600 मीटर दौड़ में नसीब (हांसी) प्रथम, रमन द्वितीय, अमरजीत तृतीय रहे। विजेताओं को शहीद की मां शिला बाई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कोच साधु सरोहा ने बताया कि अंडर-14 मिश्रित रिले दौड़ में लोहारी राघो की टीम विजेता, पाबड़ा टीम उपविजेता रही। अंडर-17 मिश्रित रिले दौड़ में पाबड़ा प्रथम, मसूदपुर द्वितीय और लोहारी राघो तृतीय रही। बुजुर्गों की 200 मीटर दौड़ में सतपाल बाधवड़ ने पहला, सतबीर ने दूसरा और सेवाराम तृतीय स्थान पाया।
महिलाओं की 200 मीटर मटका दौड़ में सुनीता प्रथम, गीता द्वितीय और गीता तृतीय, पिंकी चौथे स्थान पर रहीं। अंडर-12 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में लड़कों में संजय (लोहारी राघो) प्रथम, चेतन (नयागांव) द्वितीय रहे। लड़कियों में वंशिका (लोहारी राघो) प्रथम, पुरुल (थुराना) द्वितीय, आंशिका तृतीय और ख्वाहिश चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में गुनगुन (मसूदपुर) प्रथम, काफी (लोहारी राघो) द्वितीय, दीपिका (सीसर) तृतीय रहीं। अंडर-10 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नंदिनी (लोहारी राघो) प्रथम, मानसी (पाबड़ा) द्वितीय और हंसवी (लोहारी राघो) तृतीय रहीं।
अंडर-17 वर्ग में लंबीकूद प्रतियोगिता में दलजीत प्रथम, जयश्याम द्वितीय, अर्जुन तृतीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में शबनम प्रथम, काफी (लोहारी राघो) द्वितीय रहीं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीणों और कोच साधु सरोहा की ओर से किया गया, जिसमें सुभाष चंद्र फाउंडेशन अकादमी ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन कोच साधु सरोहा के नेतृत्व में हुआ और आम ग्रामीणों ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया।