{"_id":"58e7e6794f1c1b68625b51ec","slug":"nana-chautala-and-ajay-chautala-came-in-hisar-marriage-of-dushyant-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नैना के साथ दामाद अजय चौटाला को देख भावुक हुईं कांता देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी नैना के साथ दामाद अजय चौटाला को देख भावुक हुईं कांता देवी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सवा चार साल बाद अजय सिंह चौटाला अपनी सास कांता देवी से मिलने पहुंचे। अजय सिंह चौटाला और नैना सिंह चौटाला अपने बेटे दुष्यंत चौटाला की शादी का निमंत्रण लेकर यहां पहुंचे थे। भात के लिए बेटी और दामाद को अपने द्वार पर देख कांता देवी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला की 18 अप्रैल को मेघना के साथ शादी होनी है। इसके लिए अजय सिंह चौटाला अपनी पत्नी डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला के साथ शुुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे हिसार पहुंचे। सेक्टर 13 में अजय चौटाला के ससुर भीम सिंह गोदारा का मकान है।
विज्ञापन
करीब सवा चार साल बाद दामाद को अपने घर देख सास-ससुर की आंख भर आईं। दामाद और बेटी का तिलक लगाकर स्वागत किया। घर-परिवार की बातें करते हुए भोजन किया। अजय सिंह चौटाला और नैना सिंह दुष्यंत की शादी का भात न्योतने पहुंचे थे। बेटे की शादी होने पर दूल्हे की मां अपने घर शादी का निमंत्रण यानी भात न्योतन जाती है।
विज्ञापन
अजय सिंह चौटाला, नैना सिंह यहां करीब करीब चार घंटे ठहरे। इस मौके पर केवल परिवार के लोग ही मौजूद रहे। अजय चौटाला के साले रमेश गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, रमेश गोदारा के बेटे सिद्धार्थ गोदारा उपस्थित रहे।