{"_id":"680e79916f78f76f12083b9c","slug":"named-accused-arrested-in-kidnapping-and-extortion-case-hisar-news-c-21-hsr1005-614020-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अगवा कर वसूली करने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अगवा कर वसूली करने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
Mon, 28 Apr 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
हिसार। थाना आदमपुर पुलिस ने राकेश कुमार निवासी मंडी आदमपुर को जबरदस्ती अगवा कर वसूली करने के मामले में एक नामजद आरोपी गांव कालीरावण निवासी हितेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता राकेश और नामजद आरोपी हितेश व अन्य आरोपियों की लंबे समय से जान पहचान थी और रुपये का लेन-देन था। मामले में दूसरे नामजद आरोपी मनोज ने शिकायतकर्ता राकेश को रुपये देने के लिए सदलपुर बुलाया। 17 फरवरी को शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ मनोज की ढाणी में गया। चार बजे के करीब एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में नामजद आरोपी हितेश व अन्य आए और शिकायतकर्ता को जबरदस्ती गाड़ी में डाल कर खेतों में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर 30 लाख रुपये की मांग की और न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी। इस पर शिकायतकर्ता ने किसी दूसरे व्यक्ति से आरोपियों को 5 लाख रुपये दिलाए। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को छोड़ दिया और पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राकेश कुमार ने थाना आदमपुर में शिकायत दी थी।