फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Naman Jangra brings glory to the region by securing an all-India rank of 406 in IIT-JEE.

Hisar News: आईआईटी-जेईई में ऑल इंडिया में 406 रैंक हासिल कर नमन जांगड़ा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Wed, 03 Jun 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 03 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Naman Jangra brings glory to the region by securing an all-India rank of 406 in IIT-JEE.
नारनौंद के गांव पेटवाड़ में अपने माता-पिता के साथ नमन जांगड़ा।
नारनौंद। पेटवाड़ के होनहार छात्र नमन जांगड़ा ने देश की प्रतिष्ठित आईआईटी-जेईई परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 406 हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

नमन ने अपनी शुरुआती शिक्षा काली देवी विद्या मंदिर हांसी से प्राप्त की थी। उन्होंने 12वीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक पाए। अब जेईई में शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है। नमन के पिता अनिल जांगड़ा राजथल गांव में गणित प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां काली देवी विद्या मंदिर में अध्यापिका हैं। नमन की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और लक्ष्य के प्रति समर्पण को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

नमन ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। मोबाइल फोन का उपयोग केवल पढ़ाई और शैक्षणिक सामग्री के लिए किया। नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह मुकाम पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर मेहनत ही बड़े लक्ष्य तक पहुंचाती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। नमन का सपना भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनकर तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना है।


नमन जांगड़ा की उपलब्धि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। नमन की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed