फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagori Gate - Parijat Chowk route one way case, CPS, DC said Yes, Shopkeeper No

सीपीएस, डीसी की हां, व्यापारियों की ना

Sat, 12 Dec 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nagori Gate - Parijat Chowk route one way case, CPS, DC said Yes, Shopkeeper No

नागोरी गेट से परिजात चौक पर बन रहे वन-वे को लेकर चल रही उठापटक के बीच प्रशासन और व्यापारी आमने-सामने हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने जहां डीसी से भी हां मिलने के बाद इसे लागू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


वहीं व्यापारी वर्ग इसके विरोध में उतर आया है। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप एक मीटिंग कर एसोसिएशन भी गठित कर ली है। जिसने अपने सुझाव प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन


यदि ये सुझाव नहीं माने गए तो यही एसोसिएशन आगामी रणनीति तय करेगी, जिसमें सभी दुकानदार सहयोग करेंगे। इससे पहले दिन में जहां मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने दिन में व्यापारियों से बातचीत कर इस प्रोजेक्ट पर सहमति जताई है, वहीं व्यापारियों के विरोध ने मामले को पेचीदा बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-वे ट्रैफिक नियम के विरोध में व्यापारियों ने बनाई एसोसिएशन  
वन वे ट्रैफिक नियम लागू करने को लेकर महाराजा अग्रसेन चौक से लाला लाजपत राय चौक के व्यापारियों की मीटिंग आर्य समाज मंदिर में हुई।

सुभाष बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में सर्वसम्मति से दुकानदारों की एसोसिएशन गठित की गई, जिसमें घनश्याम गोयल को प्रधान, प्रवीण सिंगल को सचिव व प्रदीप जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वन वे नियम को गलत बताया गया तथा इसके प्रति व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों ने कहा कि वन वे व पार्किंग व्यवस्था बिल्कुल सही नहीं है।

इसे दुरुस्त करने के लिए व्यापारियों ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। मीटिंग में सुनील सिंगला, सुरेंद्र लाहौरिया, आरके खन्ना, हरीश लोहिया, विजय गर्ग, सुनील खेड़ा, सुनील मुंजाल, हरीश गोगिया ने भी विचार रखे।

जनहित में जो उचित होगा, उसे करेंगे लागू - सीपीएस
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार को शहर में करीब पांच करोड़ की लागत से तैयार हो रही सड़कों का मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में सड़कों का निर्माण कराएं।

अगले छह महीने में यह दोनों प्रमुख सड़क तैयार होने के बाद लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार को पुरानी मंडी चौक से मलिक चौक तक की निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क के बारे में रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 1 करोड़ 20 लाख की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। फरवरी अंत तक सड़क पूरी हो जाएगी।

इसके बाद डॉ. गुप्ता ने सब्जी मंडी पुल से लेकर जहाज पुल तक फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि यह 3 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रोजेक्ट है, जिसमें पहले चरण में सड़क की पैमाइश कर डिवाइडर बनाया जाएगा।

इसके बाद अतिक्रमण को हटाकर सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। बिजली निगम की ओर से खंभे हटाने के लिए काम चल रहा है। छह महीने में यह सड़क बनकर तैयार होगी।

इस अवसर पर उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, बीएलए वन प्रवीण जैन, सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, अर्बन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राघव सहित पीडब्ल्यूडी व पब्लिक हेल्थ के अधिकारी  उपस्थित थे।

इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों से बातचीत में डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पारिजात चौक के वनवे ट्रैफिक प्रोजेक्ट पर पूरी गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है।

प्लान लागू करने से पहले सभी पहलुओं पर जनहित में जो उचित होगा, उस पर विचार कर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय में लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।


व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और उनको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। राजगुरु मार्केट में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से व्यवस्थित किए जाने से मार्केट के दुकानदार राहत अनुभव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed