फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar Palika Karmachari Sangh started hunger strike, gave notice of hunger strike

Hisar News: नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुरू की भूख हड़ताल, आमरण अनशन का दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika Karmachari Sangh started hunger strike, gave notice of hunger strike
 नगर निगम कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे निगम कर्मचारी। 
हिसार। लंबित मांगों के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने वीरवार से भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान 11 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। संघ ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 16 जून से आमरण अनशन और 18 जून से पूर्ण हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले वीरवार को 11 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे, जिनमें सचिव अनिल डोली, वरिष्ठ उपप्रधान धर्मपाल, मंदीप, पूनम, सोनिया, अजय, शिव कुमार, श्याम सुंदर, हरिंद्र, सोनू व अनिल शामिल हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान सुरेंद्र गोलू ने कहा कि संघ ने कई मांगों के संबंध में निगम प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन निगम प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना व आधे दिन की हड़ताल भी की। इस दौरान निगम प्रशासन ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। अब संघ ने आमरण अनशन पर बैठने का फैसला किया है। प्रधान ने बताया कि इस संबंध में उनकी तरफ से निगम प्रशासन को नोटिस भी दे दिया है। आमरण अनशन वह खुद और उपप्रधान सुरेंद्र वर्मा बैठेंगे।
विज्ञापन


ये है कर्मचारियों की मुख्य मांग
प्रधान सुरेंद्र गोलू ने बताया कि उनकी मुख्य मुख्य मांगों में सभी एक्सपर्ट को हटाना, एएसआई राहुल के घर पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाना, कर्मचारियों को एलटीसी जारी करना, हारट्रोन के हटाए गए कर्मचारियों को वापस ज्वाइन करवाना, एचकेआरएन के कर्मचारियों की नौकरी को सुरक्षित करना, गर्मी के मौसम को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी टुकड़ों में न करके एक साथ करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed