साढ़े 5 लाख जमा करवाकर ठेकेदार शुरू करेगा पार्किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगुरु मार्केट पार्किंग ठेकेदार एक बार निगम में आधी पेमेंट जमा करवाएगा। आधी पेमेंट के लिए ठेकेदार ने दो महीने का समय मांगा है। ठेकेदार ने बकाया पेमेंट ब्याज सहित जमा करवाने की बात कही है। इस मामले को लेकर डीसी ने निगम अधिकारियों से कॉमेंट मांगे है। निगम अधिकारियों ने इसको लेकर सीनियर अकाउंट ऑफिसर से राय मांगी है। अधिकारियों के कॉमेंट्स के बाद ठेकेदार आधी पेमेंट जमा करवा सकता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि केवल औपचारिकता है। ठेेकेदार बुधवार को आधी पेमेंट निगम में जमा करवा सकता है। इसके बाद वह ट्रायल शुरू कर पार्किंग सेवा चालू कर सकेगा।
ये बोले व्यापारी
व्यापारियों ने टू व्हीलर के पांच रुपये पार्किंग शुल्क शुरू करने के मामले को टोल टैक्स का नाम दिया है। व्यापारियों ने कहा है कि निगम प्रशासन व ठेकेदार अगर टू व्हीलर पार्किंग शुल्क शुरू करता है तो ये सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकजुट है वे डटकर विरोध करेंगे। किसी भी हालात में टू व्हीलर का पार्किंग शुल्क नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि छोटे ग्राहकों पर ये तो एक तरह का टोल टैक्स है। छोटे ग्राहकों के साथ ऐसे बदतमीजी होगी और उनसे पांच रुपये बार बार वसूले जाएंगे तो वे इस बाजार में क्यों आएंगे। इससे व्यापारियों को भी नुकसान है।
नहीं हो सकता रोड पर ठेका, करेंगे विरोध
राजगुरु मार्केट वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक ने कहा कि टू व्हीलर का पार्किंग शुल्क किसी हालात में नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि रोड पर ठेका किसी हालात में नहीं हो सकता। चाहे ठेकेदार व्यापारियों की गाड़ियों का 20 रुपये पार्किंग शुल्क ले लें मगर टू व्हीलर का नहीं लेने देंगे। इसके लिए चाहें हमें कानूनी लड़ाई लड़नी पड़े हम हर तरह से तैयार हैं।
ग्राहकों के लिए ये तो टोल टैक्स हो गया
राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान राजेश जैन ने कहा कि छोटे ग्राहकों के लिए ये तो टोल टैक्स हो गया। व्यापारी इसको कतई सहन नहीं करेंगे। टू व्हीलर हर हाल में फ्री हो। उन्होंने कहा कि ऐसे में तो ग्राहक राजगुरु मार्केट छोड़कर दूसरे बाजारों का विकल्प तलाशने लगेंगे। प्रशासन ऐसा कर व्यापारियों के हित में काम नहीं कर रहा।
हमें आधी पेमेंट जमा करवाने के मामले पर अधिकारियों ने हां कर दी है। हम जल्द ही पेमेंट जमा करवा देंगे। इसके बाद ट्रायल शुरू कर पार्किंग शुल्क लेंगे। टू व्हीलर केवल दुकानदारों की फ्री में पार्क होंगी। ग्राहकों से हर हाल में पैसे लिए जाएंगे।
- राजेंद्र, ठेकेदार राजगुरु मार्केट पार्किंग