फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, Property Tax bill hisar, Hisar

मेयर हुईं सख्त, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का रिकॉर्ड किया तलब

Thu, 08 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 08 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, Property Tax bill hisar, Hisar
नगर निगम - फोटो : Bureau

नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स बिल गलत जा रहे मामले में रिटायर्ड ईओ आरके बेरवाल ने बुधवार को निगम की पोल खोलकर रख दी। सेक्टर 14 के उनके आवास पर निगम ने एरियर जोड़कर हजारों रुपये का बिल भेज दिया। वे जब पुरानी रसीदें साथ लेकर पहुंचे तो बिल केवल 1680 रुपये का था। ईओ मेयर के कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने साफ कहा कि आखिर टैक्स ब्रांच कर क्या रही है। आज तक पोस्टिंग यानी रिकॉर्ड अपडेट ही नहीं किया गया कि किस प्रॉपर्टी के अगेंस्ट कितना टैक्स कब-कब भरा जा चुका है।

विज्ञापन

रिटायर्ड ईओ आरके बेरवाल की बात पर मेयर ने ब्रांच के अधिकारियों और सचिव राजेश महता को बुला लिया। बेरवाल ने कहा कि मैं भी ईओ रहा हूं। आप किसी प्रॉपर्टी का ठीक बिल नहीं भेज रहे। आपको पूरा स्टाफ 15 दिन तक पोस्टिंग में लगाना चाहिए।
विज्ञापन

ईओ के साथ हुए मामले के बाद मेयर शकुंतला राजलीवाला सख्त हो गईं। उन्होंने निगम के ईओ के नाम चिट्ठी लिख दी। उन्होंने पिछले दो सालों का जी 8 का रिकॉर्ड तलब किया। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है कि पिछले दो साल की जी 8 (रसीद बुक) को रिकॉड में चढ़ाया गया है या नहीं और इस रिकॉर्ड के अनुसार बिल भेजे गए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद आंकलन करके भरे बिल
प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी का खुद आंकलन करके बिल भरें, क्योंकि निगम द्वारा पोस्टिंग का काम नहीं किया गया है। प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने के लिए शहर में बिल बांटें गए हैं। मगर ये बिल सही हैं इसकी कोई गारंटी नहीं है। अधिकतर बिल गलत हैं। शहर की प्रथम महिला मेयर का प्रॉपर्टी टैक्स बिल, रिटायर्ड ईओ तक का प्रॉपर्टी टैक्स बिल गलत भेजा जा रहा है तो आम आदमी के बिलों की आखिर क्या जिम्मेवारी होगी।



जी 8 की पोस्टिंग नहीं हुई है। नगर निगम अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट तलब की गई है। निगम पहले खुद का सुधार करे आम लोगों को परेेशान करने का अधिकारियों को कोई हक नहीं।
- शकुंतला राजलीवाला, मेयर नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed