फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, huda hisar, Hisar

निगम ने बनाई 97 की लिस्ट, हुडा केवल 51 को ज्वाइन करवाने के लिए तैयार

Thu, 01 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 01 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, huda hisar, Hisar
नगर निगम
 हुडा से डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों को लेकर नगर निगम और हुडा में एक बार फिर से पेच फंस सकता है। नगर निगम हुडा से भेजे गए 97 कर्मचारियों को वापस भेजने के लिए लिस्ट बना चुका है, लेकिन हुडा अधिकारी केवल 51 कर्मचारियों को ही ज्वाइन करवाने के लिए तैयार हैं। इनकी लिस्ट फाइनल कर हुडा अधिकारियों ने मुख्यालय में भी भेज दी है। मामले की सूचना के बाद हुडा कर्मचारी यूनियन में एक बार रोष शुरू हो गया है।
विज्ञापन

निगम अधिकारी भी नहीं एकमत
नगर निगम अधिकारी भी हुडा कर्मचारियों को वापस भेजने के लिए एकमत नहीं हैं। टेक्निकल विंग के अधिकारी इलेक्ट्रिकल जेई आरडी शर्मा और अन्य दो से तीन कर्मचारियों को निगम में ही रखना चाहते हैं, लेकिन अधीक्षक ने उनको भी हुडा में वापस भेजने वाली सूची में डाल दिया। इतना ही नहीं ज्वाइंट कमिश्नर से भी यह सूची अप्रूव्ड करवा ली। हालांकि अभी यह ज्वाइंट कमिश्नर से कमिश्नर के पास जानी है।
विज्ञापन

यहां यह बता दें कि नगर निगमों और पालिकाओं में भेजे गए हुडा के कर्मचारियों को डेपुटेशन रद्द कर वापस हुडा में भेजने पर फैसला हुआ है। पंचकूला में आयोजित मीटिंग में उच्च अधिकारियों ने यह फैसला लिया था। चीफ एडमिनिस्ट्रेटर हुडा ने पहले ही इसके लिए ऑर्डर किए थे, जिसको बुधवार को दोबारा ऑर्डर किए गए कि तुरंत प्रभाव से ये आदेश लागू किए जाएं और सीवरेज, वाटर सप्लाई के अगेंस्ट लगे कर्मचारियों को हुडा वापस ज्वाइन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो जो आदेश हुए हैं, वो सीवरेज और वाटर सप्लाई के अगेंस्ट कर्मचारियों को वापस भेजने के हुए थे। नियम के हिसाब से उन्हें ही ज्वाइन करवाना चाहिए। मगर फिर भी अगर नगर निगम भेजना चाहती है और हमारे उच्च अधिकारी जैसे आदेश करेंगे, वे माने जाएंगे।

- वीके अरोड़ा एक्सईएन हुडा

मेरे पास जो फाइल आई थी वो 97 कर्मचारियों की थी। अभी उस पर कमिश्नर साहब के ऑर्डर होने बाकी है। क्योंकि अंतिम फैसला तो कमिश्नर साहब को ही करना है। अगर निगम भेजना चाहेगा तो हुडा क्यों नहीं ज्वाइन करवाएगा।
- सरजीत नैन, ज्वाइंट कमिश्नर एवं सीटीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed