फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, death branch protest, Hisar

निगम की डेथ बर्थ ब्रांच में हंगामा, कर्मचारी मेयर स्टाफ से उलझे

Tue, 06 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 06 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
  Nagar nigam hisar, death branch protest, Hisar
नगर निगम - फोटो : Bureau

 नगर निगम में डेेथ बर्थ ब्रांच में आए दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है। लगभग ऐसा कोई दिन नहीं जब डेथ बर्थ ब्रांच में हंगामा न हो। सोमवार को तो ब्रांच में लगे कर्मचारियों ने मेयर द्वारा भिजवाई गई एक पार्षद की बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन की रसीद काटने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं रिटायरमेंट के नजदीक एक क्लर्क ने तो यह तक कहा कि कुर्सी तो आनी जानी है, मैडम की धौंस मत दिखाओ। आप तो कभी किस पार्षद के कागजात उठाकर आ जाते हो कभी किस पार्षद के। काफी देर तक कहासुनी के बाद मेयर कार्यालय का स्टाफ वापस आ गया। जब मेयर के पीए ने फीडबैक मांगा तो स्टाफ ने उन्हें सारी बात बता दी। इसके बाद क्या निगम में हंगामा मच गया। मेयर पीए ने नगर निगम फोन कर पूरी बात बताई। सचिव ने ब्रांच में लगे एनआईसी के स्टाफ की जिला सूचना अधिकारी कुलश्रेष्ठ को फोन कर शिकायत कर दी।

विज्ञापन


बाद में माफी मांगने पहुंचा कर्मचारी
मामला जब जिला सूचना अधिकारी के पास पहुंचा तो अधिकारी ने कर्मचारी को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय बुला लिया। कर्मचारी को कहा कि आपकी हमें जरूरत नहीं आप सीधे घर जाएं। इस पर स्टाफ ने अपनी तरफ से सफाई दी और कहा कि साहब मैंने तो ऐसी कोई बात ही नहीं कही। ये सब तो एक रेगुलर स्टाफ ने कही थी। अधिकारी ने उसे खूब लताड़ा। इसके बाद कर्मचारी सीधे मेयर कार्यालय पहुंच गया। मेयर के सामने उसने कहा कि मैडम मैंने ऐसा तो कुछ नहीं कहा अगर आपको ऐसा लग रहा है तो आपके पांव पकड़कर माफी मांगता हूं। मेयर ने सचिव व रेगुलर कर्मचारी को भी बुला लिया। सचिव ने भी दोनो स्टाफ की खूब खिंचाई की। हालांकि रेगुलर स्टाफ ने माफी नहीं मांगी उल्टा मेयर को ही कहा कि आप मेरी बदली करवा दो। मेयर ने कहा कि हम क्यों करवाएं जब काम नहीं करोगे तो जनता खुद जवाब मांग लेगी। कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारी ने आखिर में माफी मांगकर पीछा छुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed