{"_id":"587d196c4f1c1b3703eff384","slug":"nagar-nigam-hisar-6-chaok-renovation-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लाख खर्च कर शहर के छह चौक पर चलेंगे फव्वारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 लाख खर्च कर शहर के छह चौक पर चलेंगे फव्वारे
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
hisar
- फोटो : hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक बार फिर से बहार लाने वाला है। निगम ने शहर के छह चौकों पर फव्वारे चालू करने के लिए रेनोवेशन का टेंडर लगाया है। इन फव्वारों पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 24 लाख खर्च करने के बाद फव्वारों को चलाने के लिए दो कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी, जिनका काम हर रोज इन फव्वारों की देखभाल करना व समय पर इन्हें बंद करना व चालू करने का काम होगा।
विज्ञापन
सप्लाई के पानी का नहीं रहेगा इंतजार
निगम अधिकारियों का कहना है कि इन चौक पर सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। पानी की कमी के चलते अक्सर फव्वारे बंद रहते हैं। अगर सबमर्सिबल पंप होंगे तो पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। जब चाहे जितना चाहे पानी यूज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इन चौकों पर चलेंगे फव्वारे
निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में लोकल बस स्टैंड के सामने तलाकी गेट दोनों तरफ, नागोरी गेट, मटका चौक, व कैंप चौक व सब्जीमंडी चौक पर फव्वारे लगाए जाएंगे हैं। कई चौकों पर ये फव्वारे महीनों से खराब पड़े हैं। कई फव्वारे चालू हालात में भी हैं मगर वहां पानी की कमी है। अब नइ फव्वारों पर पानी की किल्ल्त नहीं रहेगी।
विज्ञापन
पहले किए लाखों खर्च
नगर निगम ने इन सभी चौकों पर पहले से ही फव्वारे लगाए हुए हैं। हालांकि नए फव्वारे लगने के बाद एक बार तो कुछ दिन फव्वारे चल जाते हैं मगर उसके बाद सही मेंटेनेंस न होने के कारण बंद हो जाते हैं। निगम ने पारिजात चौक, नागोरी गेट फव्वारे पर करीब दो साल पहले लाखों रुपये खर्च भी किए थे मगर देखभाल न होने के कारण ये हमेशा बंद रहे।
छह सात चौकों के फव्वारों की मरम्मत करवाई जाएगी। इन फव्वारों तक पानी पहुंचाने के लिए सबमर्सिबल भी लगाए जाएंगे। फव्वारे चालू करने के लिए करीब 24 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होती ही जैसे ही किसी एजेंसी को टेंडर अलॉट होता है तुरंत प्रभाव से वर्कऑर्डर जारी कर इस संदर्भ में काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम