फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam, contract employees, result of test, Hisar

मेयर का पीए समेत 4 साल से लगे 33 कर्मचारी टेस्ट में फेल, 16 नए नियुक्त

Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam, contract employees, result of test, Hisar
हिसार नगर निगम - फोटो : demo

नगर निगम में पिछले चार साल से सिफारिश के बलबूते पर लगे 35 कर्मचारियों में से 33 कर्मचारी टाइपिंग टेस्ट में फेल हो गए हैं। मेयर के पीए अजय कुमार भी टाइपिंग टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं। टेस्ट देने वाले कुल 242 लोगों में से 16 लोग ही पास हो पाए हैं। इन्हें मैनपावर एजेंसी ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। संभावना है कि जल्द ही उन्हें निगम ड्यूटी ज्वाइन करवा देगा। इसमें खास बात है कि एक साथ टेस्ट देने वाले पति-पत्नी का सिलेक्शन हो गया है।

विज्ञापन


पहले पास होने वालों को प्राथमिकता
नगर निगम के सूत्रों की मानें तो टेस्ट पास करने वाले 16 लोगों को पहले नियुक्ति दी गई है। बाद में सिफारिशों को रखा जा सकता है। नगर निगम के अधिकारी राजनीतिक दबाव के सामने कोई न कोई हल निकालने में जुटे हैं। कम अंक आने वालों को छूट दी जा सकती है।  
विज्ञापन


इनको ये मिले अंक
अमित कुमार अंग्रेजी में 18, हिंदी में 20.3 अंक। पवन कुमार अंग्रेजी में 22, हिंदी में 12, रविंद्र कुमार अंग्रेजी में 24 हिंदी में अधूरा, सोनू पंघाल अंग्रेजी में 25.1, हिंदी में अधूरा, शिप्रा अंग्रेजी में 16.3, हिंदी में अधूरा, कमल शर्मा अंग्रेजी में 31.4, हिंदी में 29.4, वीरेंद्र सिंह अंग्रेजी में 16 व हिंदी में अधूरा, राहुल अंग्रेजी में 15.2, हिंदी में अधूरा, अजय सिंह अंग्रेजी में 20, हिंदी में अधूरा, ललिता अंग्रेजी 15.4, हिंदी में गैरहाजिर, प्रवीन अहलावत अंग्रेजी में 17.4 व हिंदी में अधूरा, हरदीप सिंह अंग्रेजी में 17 व हिंदी में अधूरा, रजनी अंग्रेजी में 17, हिंदी में अधूरा, राजेश कुमार अंग्रेजी में 21, हिंदी में 26, विपिन कुमार अंग्रेजी में 23 व हिंदी में 12, विवेक जांगड़ा अंग्रेजी में 31 व हिंदी में गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश कुमार अंग्रेजी में 26, हिंदी में गैरहाजिर, सुमन अंग्रेजी में 18, हिंदी में 16, गीता अंग्रेजी में 38, हिंदी में अधूरा, अनिल कुमार अंग्रेजी में 27.2, हिंदी में गैरहाजिर, विक्रम अंग्रेजी में 21 व हिंदी में 17, राधा रानी अंग्रेजी में 21 व हिंदी में अधूरा, पंकज कुमार अंग्रेजी में 33 व हिंदी में अधूरा, रितु अंग्रेजी में 29.1 व हिंदी में अधूरा, बलजीत सिंह अंग्रेजी में 17, हिंदी में गैरहाजिर।

अमित कुमार अंग्रेजी में 20.1 व हिंदी में गैरहाजिर। सुनील कुमार अंग्रेजी में 23 व हिंदी में अधूरा, तरुण कुमार अंग्रेजी में 25.2 व हिंदी में  अधूरा, राजीव अंग्रेजी में 16 व हिंदी में अधूरा, संदीप रावत अंग्रेजी में अधूरा, हिंदी में 12, शिवम मौर्या 23 अंग्रेजी में व हिंदी में अधूरा, कृष्ण कुमार अंग्रेजी में 19 व हिंदी में 17.3, विक्रमजीत अंग्रेजी में 29 व हिंदी में गैरहाजिर, शुभम अंग्रेजी में 32.3 व हिंदी में अधूरा, शैली अंग्रेजी में 18.4 व हिंदी में अधूरा, अमन गुप्ता अंग्रेजी में 16 व हिंदी में गैरहाजिर, साहिल तनेजा अंग्रेजी में 33 व हिंदी में अधूरा, दीपक कुमार अंग्रेजी में 24 व हिंदी में गैरहाजिर थे।


इन 16 को मिलेगी नियुक्ति
 पास होने वाले इन कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएगी। इनमें पवन कुमार, सोनू पंघाल, कमल शर्मा, विक्रमजीत, शुभम, साहिल तनेजा, तरुण, राजेश, विपिन, संदीप रावत, कृष्ण, विवेक जांगड़ा, गीता, राधा, पंकज व रितु ने शामिल हैं।

रिजल्ट लगा दिया गया है। पास होने वाले अभ्यर्थियों को ठेकेदार के माध्यम से निगम में नियुक्ति करवाई जाएगी।
- इंद्रजीत कुल्हड़िया, ईओ, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed