फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of fraud was freed after fighting with the police

Hisar News: उतराखंड पुलिस से मारपीट कर धोखाधड़ी के आराेपी को छुड़वाया

Tue, 24 Jan 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 24 Jan 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The accused of fraud was freed after fighting with the police
हांसी। धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी को कुछ लोगों ने उत्तराखंड पुलिस की हिरासत से छुड़वा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। उत्तराखंड पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रवि सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली रूद्रप्रयाग के उप निरीक्षक केशवनंद पुरोहित ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ रवि की गिरफ्तारी के लिए आए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रवि कार से अपने घर से निकलकर रोहतक रोड की तरफ जा रहा है। पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अनाज मंडी पुलिस चौकी में लेकर जा रहे थे, इसी दौरान गांव गढ़ी के पास दो कारों ने ओवरटेक किया। इसके बाद तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। रवि को छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की और रवि को पुलिस कस्टडी से भगा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed