{"_id":"63daa58bf0a8a858cf00161a","slug":"na-hisar-news-c-21-1-45043-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया का दुस्साहस : जिस भूमि को हड़पने की कोशिश में हुआ केस दर्ज, उसी पर फिर किया था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया का दुस्साहस : जिस भूमि को हड़पने की कोशिश में हुआ केस दर्ज, उसी पर फिर किया था कब्जा
Wed, 01 Feb 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
एमसी कॉलोनी में नगर परिषद की भूमि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के गवार फैक्टरी क्षेत्र की एमसी कॉलोनी में नगर परिषद की जिस नगर परिषद की भूमि को हड़पने की कोशिश में पहले आपराधिक केस दर्ज हुआ था, उसी भूमि पर फिर से कब्जा किया गया था। हालांकि नगर परिषद ने मामला उजागर होने के बाद आनन-फानन में अवैध निर्माण को साफ करा दिया, मगर अभी भी नगर परिषद के अधिकारी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं भिवानी बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष सुशील वर्मा ने नगर परिषद की विवादित भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।
सुशील वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि नगर परिषद भूमि घोटाले में प्लाॅट नंबर 86,87, 94 व 95 पर धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ था। इसमें नकली पीआईडी बनाकर ये प्लाट साजिश के तहत हड़पने की कोशिश की गई थी। जिस पर शहर थाना पुलिस में 2022 में नगर परिषद कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। नगर परिषद की इसी विवादित भूमि पर फिर से भूमाफिया ने अपना कब्जा जमा लिया। जबकि इस विवादित भूमि पर न्यायालय में भी मामला विचाराधीन चल रहा है। सुशील का आरोप है कि उन्हें यह भी पता चला है कि एक फर्जी रजिस्ट्री 2015 में भी हुई थी। इसके बिनाह पर यह अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में इस प्रकरण की जांच कराने और इसमें शामिल आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
कब्जे से मची हड़बड़ी, अब संपत्ति पर लगेंगे नप के बोर्ड
नगर परिषद की एमसी कॉलोनी में सार्वजनिक भूमि पर रातोंरात कब्जा किए जाने के बाद अधिकारियों में भी हड़बड़ी मच गई है। नगर परिषद शहर में अब अपनी संपत्ति को न केवल चहारदीवारी कराकर कब्जे में लेगा बल्कि उस जगह पर भी सार्वजनिक तौर पर बोर्ड लगाए जाएंगे। बोर्ड पर संपत्ति का विवरण भी दर्ज होगा और उसकी खरीद फरोख्त से सावधान रहने के प्रति भी दर्शाई जाएगी।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के खेलने में हो इस्तेमाल या फिर बने पार्क प्रस्ताव नप को भेजा : शिवकुमार
वार्ड 19 के पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने बताया कि गवार फैक्टरी एमसी कॉलोनी में नगर परिषद की सार्वजनिक संपति है, जिस पर नगर परिषद ने अभी तक न तो कोई बोर्ड लगाया है न ही उसकी चहारदीवारी कराई है। ऐसे में आए दिन कब्जाधारियों की इस करोड़ों रुपयों की भूमि पर बुरी नजर टिकी रहती है। नगर परिषद को वार्ड वासियों की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें यह मांग उठाई है कि नगर परिषद इस भूमि को या तो स्कूली बच्चों के खेलकूद के लिए इस्तेमाल कराने के लिए दे या फिर इसमें सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराए। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक इसकी बाउंडरी कराकर नगर परिषद इसे अपने कब्जे में ले।
नगर परिषद एमसी कॉलोनी सहित शहर में जहां पर भी सार्वजनिक भूमि है, वहां पर चहारदीवारी कराकर बोर्ड लगवाएगी, ताकि उस भूमि पर फिर से कब्जे का प्रयास न हो और लोगों को भी इस संपत्ति के बारे में जानकारी मिल सके।
-अशोक कुमार दांगी, सचिव नगर परिषद भिवानी।