फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Myor Shakuntla Rajiwal hIsar, DC Nikhil Gajraj hisar, Hisar

मेयर बोलीं - डीसी ऑफिस का नाम लेकर निकल जाते हैं अधिकारी, डीसी ने कहा 2 बजे से पहले कभी नहीं बुलाया

Thu, 12 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 12 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Myor Shakuntla Rajiwal hIsar, DC Nikhil Gajraj hisar, Hisar
Myor - फोटो : Bureau

निगम मेयर शकुंतला राजलीवाला व सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी पांच पार्षदों को साथ लेकर डीसी एवं कमिश्नर निखिल गजराज से मिले। मेयर ने डीसी से पूछा कि आप ये तो बता दो कि निगम अधिकारियों को आप क्या हर रोज अपने ऑफिस बुलाते हो। जनता तो काम करवाने के लिए चक्कर काटती रहती है और अधिकारी आपके ऑफिस जाने की बात कहते रहते हैं। इस पर डीसी ने कहा कि मैंने तो इन्हें इतनी जल्दी कभी नहीं बुलाया। अगर कोई फाइलें निकलवानी हैं तो इन्हें 2 बजे से पहले कभी बुलाने का तो मतलब ही नहीं। इस पर डीसी ने कहा कि अगर ये बात है तो मैं गौर करूंगा। आगे से जनप्रतिनिधियों को ये शिकायत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


फरवरी के पहले सप्ताह में मीटिंग पक्की
मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि इस बार हाउस की बैठक आप आओगे तभी होगी। जो आप अपनी मर्जी से डेट देंगे उस डेट पर हाउस की मीटिंग बुला ली जाएगी। इस पर डीसी ने कहा कि जनवरी के लास्ट वीक में या फिर फरवरी के पहले सप्ताह में मीटिंग पक्की है।
विज्ञापन


सफाई के लिए करो टीम तैयार
पार्षदों ने डीसी को कहा कि सभी 20 वार्डों में लगे सफाई कर्मचारियों में से एक एक कर्मचारी लेकर एक टीम गठित करो। ये टीम वार्ड वाइज जिस एरिया में ज्यादा गंदगी है रोटेशन में सफाई अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन बोले सेक्टरों के हालात खराब
पार्षद टीनू जैन ने कहा कि सभी सेक्टर्स की सड़कें टूटी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कुछ दिनों में कोठियों के नाम से नहीं बल्कि गड्ढों के नाम से सेक्टर जाने जाएंगे। उन्होंने बंदरों के बारे में चर्चा की। सेक्टर 14 की सड़क बनाने के मामले में उन्होंने मांग उठाई।

56 कर्मचारियों को भी मिलेगा वेतन
कांट्रेक्ट पर लगाए गए 56 कर्मचारियों के बारे में मेयर ने डीसी से बात की। मेयर को डीसी ने कहा कि जो लगे हैं और काम कर रहे हैं उनका वेतन जरूर मिलेगा। नए टेंडर के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। मिलने गए पार्षदों में मेयर के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी,  पार्षद नरेंद्र शर्मा, टीनू जैन, अजीत कुमार और मास्टर प्रहलाद सिंह थे।


फिर मेयर ने ली क्लास
मेयर ने मीटिंग के बाद निगम सचिव व अन्य अधिकारियों को बुलाया। मेयर ने कहा कि मेरी डीसी साहब से बात हो चुकी है आप लोग डीसी साहब के ऑफिस का नाम लेकर पता नहीं कहां चले जाते हो। मेरी जनता परेशान होती रहती है। मुझे जनता ने बनाया है मुझे जनता के बारे में सोचना है। उन्होंने चेतावनी दी कि या तो आप अपना शेड्यूल बदल लें वरना फिर सरकार को शिकायत भेजेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed