{"_id":"6952c90766d1c3322b01eb31","slug":"muskan-gold-medalist-in-kabaddi-competition-welcomed-in-mulan-today-hisar-news-c-21-hsr1020-780410-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता मुस्कान का मुकलान में स्वागत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता मुस्कान का मुकलान में स्वागत आज
विज्ञापन
हिसार- कबड्डी खिलाड़ी मुस्कान ट्राफी के साथ। स्रोत आयोजक
हिसार। राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी मुस्कान का मंगलवार को गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। सुबह 10 बजे गांव मुकलान के बस अड्डे से विकास डिफेंस स्कूल धीरनवास तक खुली जीप में विजय जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ विजेता खिलाड़ी का स्वागत करेंगे।
समारोह के आयोजक दीपक बूरा ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसमें मुस्कान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी मेहनत, लगन और खेल कौशल के चलते टीम को यह सफलता मिली।
बूरा ने बताया कि मुस्कान 30 दिसंबर को गांव पहुंचेगी, जिस पर गांव की ओर से विजय जुलूस निकालकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। स्वागत के दौरान मुस्कान को फूलों और नोटों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की बेटियां लगातार खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे गांव में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
हॉकी के बाद अब कबड्डी, हैंडबॉल और फुटबॉल जैसे खेलों में भी हिसार की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर खेल प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेंगे और मुस्कान का हौसला बढ़ाएंगे।