फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder

युवक की हत्या का मामला ः परिजनों का शव लेने से इनकार,

Tue, 15 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder
नारनौंद के गांव पेटवाड़ का एक युवक शनिवार से लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को सिसाय माइनर से लापता युवक का शव ढूंढ निकाला गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, मृतक परिजनों ने गांव के ही एक परिवार के कुछ सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन पर मामला दर्ज नहीं होने तक परिजनों ने हांसी के नागरिक अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद भी शव लेने इनकार कर दिया। शव हांसी के सामान्य अस्पताल के शव गृह में ही रखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल में ही डटे हुए थे।
विज्ञापन

पेटवाड़ निवासी आशा देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति 35 वर्षीय सुमेर सिंह गांव के ही एक किसान के पास खेत में काम करता था। गुम होने से पहले वह घर से राजेश के खेत में पानी लगाने की बात करकर गया था। उसके पति का रात को फोन आया कि तुम जल्दी से खेत में आ जाओ मेरे साथ राजेश व उसके बेटे मारपीट कर रहे हैं। उसने उसी समय उसके लड़के अंकित को खेत में भेजा वहां पर कोई नहीं मिला। 13 जून की सुबह वह राजेश के घर पर अपने पति सुमेर के बारे में पता लगाने के लिए गई तो उसको जातिसूचक गालियां दी। 13 जून को राजेश ने फोन कर कहा कि तुम्हारे बेटे को पैसे लेने के लिए भेज दो क्योंकि सुमेर को चोट लगी हुई है।
विज्ञापन

उसने बेटे अंकित को पैसे लेने के लिए भेजा तो उन्होंने उसके बेटे को दो हजार रुपये दे दिए। उसके बाद उन्होंने सुमेर को अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला तो उसके बाद रविवार की शाम को नारनौंद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि हांसी में एक डेड बॉडी मिली है। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस उन्हें वहां पर ले गई। उन्होंने शव को देखा तो वह उसके पति सुमेर का ही था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसके चेहरे व सिर पर चोटें पाई गई हैं व सिर में फ्रैक्चर भी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आईपीसी की धारा 346 के साथ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पेटवाड़ निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है। जो भी नए तथ्य अन्वेषण में सामने आएंगे उन्हें मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
-नितिका गहलोत, एसपी हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed