फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal elections announced in Haryana: Voting on March 2, code of conduct imposed in all districts

हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा: 2 मार्च को मतदान, सभी जिलों में आचार संहिता लागू

Tue, 04 Feb 2025 04:35 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Feb 2025 04:35 PM IST
सार

हरियाणा में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 2 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 12 मार्च को नतीजे आएंगे। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानसेर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
Municipal elections announced in Haryana: Voting on March 2, code of conduct imposed in all districts
शहरी निकाय चुनावों की घोषणा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा निर्वाचन आयोग ने राज्य के शहरी निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, रोहतक और करनाल में नगर निगम चुनाव होंगे, जबकि अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन

किन जिलों में होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग के अनुसार

  • नगर निगम चुनाव: फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार और यमुनानगर में मेयर और सभी वार्ड पार्षदों के चुनाव होंगे।
  • विज्ञापन
  • मेयर उपचुनाव: अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर पद के लिए उपचुनाव होगा।
  • नगर परिषद चुनाव: पटौदी, थानेसर, अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव कराए जाएंगे।
  • नगर पालिका चुनाव: प्रदेश की 21 नगर पालिकाओं में भी चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम

  • नामांकन दाखिल करने की तिथि: 11 से 17 फरवरी (पानीपत को छोड़कर)
  • मतदान की तिथि: 2 मार्च

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। सभी जिलों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में 2.68 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

हिसार नगर निगम चुनाव में करीब 2.68 लाख मतदाता शहर की सरकार का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही यह सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hisar.gov.in पर भी अपलोड कर दी है।

मतदाता सूची को फाइनल करने से पहले पहले एसडीएम व फिर उपायुक्त स्तर पर आपत्तियां मांगी गई थीं। दोनों स्तर पर सुनवाई के बाद इनका निपटान करने के बाद फाइनल मतदाता सूची तैयार की गई है। इस बार निगम चुनाव को लेकर 20 वार्डों में 238 बूथ बनाए गए हैं।

इस बार भी मेयर पद ओपन ही रहेगा। इससे पहले पिछली बार भी यह पद ओपन ही था और गौतम सरदाना इस पद पर चुने गए थे। मेयर पद ओपन होने से इस पद के लिए चुनाव लड़ने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहेगी। वहीं इस बार वार्डों के आरक्षण में काफी बदलाव हुआ है, जिस कारण पिछले कार्यकाल में पार्षद चुने गए इस बार मैदान में नजर नहीं आएंगे। वहीं इस बार कई नए चेहरे चुनावी मैदान में देखने को मिलेंगे।

आरक्षित वार्ड का विवरण
श्रेणी-वार्ड
एससी-16 व 18
एससी महिला-9
बीसी ए-20
बीसी ए महिला-3
बीसी बी महिला-15
सामान्य वर्ग महिला-1, 6, 10 , 14
ओपन वार्ड-2, 4, 5, 7, 8,11, 12, 13,17,19

अधिकारी के अनुसार
नगर निगम के सभी वार्डों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो गया है। इससे पहले इस संबंध में आपत्तियां और दावे मांगे गए थे। मतदाता सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hisar.gov.in पर अपलोड किया जा चुका है। -अनीश यादव, उपायुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed