फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal council will use vacant land to increase income

Hisar News: नगर परिषद खाली पड़ी जमीन को आय बढ़ाने के लिए करेगी उपयोग

Fri, 16 Feb 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal council will use vacant land to increase income
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को चेयरमैन बक्शी सैनी की अध्यक्षता में बजट को लेकर चर्चा हुई। जिसमें नगर पार्षदों के साथ पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विचार रखे। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित आय और वर्ष 2023-24 में जनवरी माह तक हुए खर्च के बारे में चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद खाली पड़ी जमीन को आय बढ़ाने के लिए उपयोग करेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद में आय और व्यय के बारे में बताते हुए लेखाकार रविंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले साल यानि वर्ष 2023-24 में अनुमानित आय 29.6 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से परिषद को दिसंबर तक 22.38 करोड़ रुपये की आय हुई। पिछले वर्ष खर्च करने का लक्ष्य 28.44 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। दिसंबर माह तक नगर परिषद ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

प्रधान बक्शीराम सैनी ने बैठक में उपस्थित पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्य योजना के तहत शहर में 3 पार्कों का नवीनीकरण किया जाएगा। जिसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा। उन्होंने पार्षदों का कहा कि किसी भी वार्ड में अगर कोई समस्या है तो इसका प्रस्ताव बनाकर लाएं, उसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। इसके अलावा पार्षदों ने हर माह बैठक करवाने को लेकर भी मांग रखी। जिस पर सभी ने सहमति जताई। नगर परिषद की अब अगली बैठक 19 फरवरी को होना तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वार्ड 11 से पार्षद विनोद वाल्मीकि, वार्ड 1 से जय सिंह, वार्ड 14 से सत्यवीर सिंह, वार्ड 1 9 अजय सांगवान, वार्ड 10 मनोज वर्मा, वार्ड 2 मुनेश दहिया, वार्ड 17 से सुधीर स्वामी समेत पार्षद प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
नई इमारत में पार्षदों के लिए कार्यालय की मांग
बैठक में चर्चा करते हुए पार्षदों ने मांग रखी कि नगर परिषद की बन रही नई इमारत में पार्षदों के लिए भी कार्यालय की व्यवस्था हो। ताकि उनको भी बैठने के लिए स्थायी जगह मिले। जिससे उनके वार्ड के लोगों को मिलने का एक स्थान बन सके। इस पर प्रधान ने कहा कि नई इमारत में इसकी व्यवस्था की गई है। वहां पर कुल 31 कमरों का निर्माण होगा। ताकि जब भविष्य में नगर परिषद की सीटें बढ़ें तो कमरों की परेशानी न हो।

नगर परिषद की आय बढ़ाने पर भी हुई चर्चा
बैठक में नगर पार्षर्दों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नगर परिषद के आय के स्रोत काफी कम हैं। ऐसे में शहर में खाली पड़ी जगहों को एक्वायर करके वहां पर दुकानें या फिर व्यावसायिक स्थल का निर्माण कर आय के स्रोत बढ़ाए जा सकते हैं। इनमें पुराने पीएनबी बैंक के पास खाली पड़ी को व्यावसायिक दृष्टि से विस्तारित कर आय का स्रोत बनाया जा सकता है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के समक्ष खाली पड़ी जमीन को लेकर भी चर्चा हुई।


पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र ने माहौल का बनाया खुशनुमा
बैठक में चर्चा करते हुए वार्ड 20 से पार्षद रचना के प्रतिनिधि विरेंद्र ने माहौल को कुछ धार्मिक पंक्तियों के माध्यम से खुशनुमा बना दिया। जिसमें उन्होंने चेयरमैन को कहा कि उन्हें भी भगवान बजरंग बली की तरह शक्तियां याद दिलानी पड़ती है। विरेंद्र ने कहा कि प्रधान इस परिवार के मुखिया हैं। उनका दायित्व है कि वो इसका अच्छा नेतृत्व करते सभी को साथ लेकर चलें और बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाएं।

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed